{"_id":"5c79cf1fbdec2211ac1b01e1","slug":"air-force-and-navy-chiefs-get-z-plus-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना और नौसेना प्रमुखों को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायुसेना और नौसेना प्रमुखों को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा
Sat, 02 Mar 2019 06:02 AM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना और नौसेना के प्रमुखों को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के मद्देनजर वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बी एस धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को संभावित खतरे की गहन समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि दोनों सेनाओं के प्रमुखों को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को पहले ही जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन