{"_id":"65aff082b7e7a3d5290f96c4","slug":"air-chief-marshal-vr-chaudhari-visited-air-force-station-thanjavur-recently-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"VR Chaudhari: तंजावुर स्टेशन का भारतीय वायुसेना प्रमुख ने किया दौरा, Su-30MKI लड़ाकू विमान में भरी उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VR Chaudhari: तंजावुर स्टेशन का भारतीय वायुसेना प्रमुख ने किया दौरा, Su-30MKI लड़ाकू विमान में भरी उड़ान
Tue, 23 Jan 2024 10:32 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तंजावुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तंजावुर
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:32 PM IST
सार
वायुसेना स्टेशन तंजावुर का भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायुसेना स्टेशन तंजावुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुखोई-30एमकेआई(Sukhoi Su-30MKI) लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इस दारौन एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्टेशन की कई भूमिकाओं और कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही अपनी दौरे में उन्होंने स्टेशन की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उनके दौरे की तस्वीरें दी गई हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि उन्होंने स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों के साथ समय बिताया और उनसे स्टेशन से जुड़ी जानकारियां ली। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी को अपने बीच देख स्टेशन के अधिकारी खासा उत्साहित थे।
विज्ञापन
वायुसेना में स्वदेशी तकनीकी पर जोर- चौधरी
गौरतलब है कि बीते दिनों पहले उन्होंने भारतीय वायुसेना में स्वदेशी तकनीक पर जोर देने की बात कही थी। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा था कि आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों का बेहतरीन परिणाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन साल के दौरान कई ऐसे सैन्य उपकरण हैं, जिन्हें भारत में डेवलप किया गया है। वायुसेना प्रमुख ने बताया कि भारत में बनाए गए उपकरणों को वायुसेना ने हर कसौटी पर खरा पाया उसके बाद इसे वायुसेना के बेड़े में शामिल भी किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन साल में विकसित ऐसे स्वदेशी उपकरणों की संख्या लगभग 60 हजार है।
अब 60 हजार से अधिक तकनीक स्वदेशी
पिछले दो से तीन वर्षों में 60,000 से अधिक उपकरणों का स्वदेशीकरण करने के संबंध में एयर चीफ मार्शल ने यह कहा था कि वायु सेना मरम्मत और पूरी तरह से रखरखाव करने के लिए हमेशा विदेशी कंपनियों पर निर्भर नहीं रह सकती है। उन्होंने यह टिप्पणी नागपुर के भोंसला मिलिट्री स्कूल में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी थी।

The CAS Air Chief Marshal VR Chaudhari visited Air Force Station Thanjavur recently. During his visit, he was briefed about various roles and tasks of the station. He reviewed the operational preparedness of the station and flew a sortie in SU-30 MKI aircraft. pic.twitter.com/vTOwcCd2LV
— SAC_IAF (@IafSac) January 23, 2024