{"_id":"5cfb8df8bdec220777255564","slug":"air-chief-marshal-bs-dhanoa-visit-air-force-station-jorhat-for-missing-an-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन के दौरे पर बीएस धनोआ, AN-32 विमान का अब तक सुराग नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन के दौरे पर बीएस धनोआ, AN-32 विमान का अब तक सुराग नहीं
Sat, 08 Jun 2019 11:50 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
वायु सेना प्रमुख मार्शल बीएस धनोआ (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु सेना प्रमुख मार्शल बीएस धनोआ असम के जोरहाट वायु सेना स्टेशन के दौरे पर हैं। यहां वो लापता एएन -32 विमान के लिए चल रहे खोज और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस विमान में 8 क्रू मेंबर और 5 यात्री सवार थे। विमान का अब तक सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
वहीं मार्शल बीएस धनोआ ने आज भारतीय वायु सेना कर्मियों के परिवारों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत की है, जो लापता विमान AN-32 में सवार थे। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि विमान और कर्मियों का पता लगाने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।Air Force Chief Air Chief Marshal BS Dhanoa is visiting Air Force Station Jorhat in Assam to review the ongoing search and rescue operations for the missing AN-32 transport aircraft with 13 personnel on board. (file pic) pic.twitter.com/ujNcuNVTSp
— ANI (@ANI) June 8, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय वायु सेना के लापता एएन-32 विमान की खोज में अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। खराब मौसम के बीच खोज अभियान लगातार जारी है। विमान में 13 लोग सवार थे। इससे पहले वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद वायु सेना, थल सेना और स्थानीय प्रशासनों का संयुक्त खोज अभियान जारी है।
भारतीय सेना और स्थानीय लोगों की जमीनी टुकड़ियां और सी130जे के अलावा हेलीकॉप्टरों, भारतीय नौसेना के पी8आई द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीमें सियांग जिले के आसपास के इलाकों की तलाश कर रही हैं। खोज अभियान में लगभग 2,500 वर्ग किमी का क्षेत्र शामिल है, जो सियांग जिले के कायींग और पायुम क्षेत्र के अंतर्गत आता है।