{"_id":"607cab508ebc3e8dc506f858","slug":"air-asia-will-not-take-a-charge-if-the-date-and-time-of-the-trip-changes-till-15-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: विमानों के लिए यात्रा की तारीख और समय में बदलाव करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: विमानों के लिए यात्रा की तारीख और समय में बदलाव करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
Mon, 19 Apr 2021 03:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 03:27 AM IST
सार
- इंडिगो के यात्री 30 अप्रैल तक जरूरत के हिसाब से यात्रा की तारीख और समय में बदलाव कर सकते हैं
- कंपनी 17 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2021 तक नई बुकिंग पर चेंज फीस माफ कर रही है
विज्ञापन
AirAsia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई विमान सेवा कंपनियों ने घरेलू मार्गों पर बिना शुल्क यात्रा की तारीख में बदलाव का ऑफर दिया है। इस बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि यात्री 17 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच यात्रा के लिए इसी दौरान बुक कराए गए टिकट पर बिना शुल्क तारीख में बदलाव कर सकते हैं। एयर एशिया से यात्रा करने वाले यात्री 15 मई तक यात्रा की तारीख और समय में जितनी बार चाहें बदलाव कर सकते हैं और यह सर्विस मुफ्त होगी।
विज्ञापन
सबसे पहले शुक्रवार को इंडिगो ने इस तरह के ऑफर की घोषणा की थी। इंडिगो के यात्री 30 अप्रैल तक जरूरत के हिसाब से यात्रा की तारीख और समय में बदलाव कर सकते हैं। कंपनी 17 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2021 तक नई बुकिंग पर चेंज फीस माफ कर रही है। इसके पीछे की वजह कोरोना महामारी के चलते अलग-अलग राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की कोविड रिपोर्ट नहीं जांचने पर चार एयरलाइंस पर एफआईआर
महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट चेक नहीं करने पर दिल्ली सरकार ने चार एयरलाइंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया, इंडिगो, विस्तारा, स्पाइसजेट और एयर एशिया के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के तहत केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी थी। बिना निगेटिव रिपोर्ट के आने वाले यात्रियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन करने का आदेश दिया गया था। सूत्रों ने बताया, चारों एयरलाइंस पर लापरवाही बरतने के चलते कार्रवाई की गई है।
सरकार ने इसके अलावा दो निजी अस्पतालों पर भी एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि इन अस्पतालों ने अपने आधिकारिक एप पर बेड की उपलब्धता को लेकर झूठी जानकारी दी थी। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई अस्पताल गलत जानकारी देता है या बेड खाली होने के बावजूद मरीजों को भर्ती करने से मना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।