फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air Asia india latest news in hindi Dgca Investigating Allegations Of Violation Of Pilot Safety Rules

एयर एशिया के खिलाफ DGCA ने शुरू की जांच, पायलट ने लगाया सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप

Tue, 16 Jun 2020 03:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 16 Jun 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Air Asia india latest news in hindi Dgca Investigating Allegations Of Violation Of Pilot Safety Rules
Air Asia - फोटो : twitter

भारतीय विमानन नियामक (DGCA) एयर एशिया इंडिया की जांच कर रहा है, जिसके एक पायलट ने कथित तौर पर कम कीमत वाले विमान के जरिए सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


कंपनी ने गौरव तनेजा को किया निलंबित 
एयर एशिया का यह पायलट एक मशहूर यूट्यूब चैनल चलाता है। इस संदर्भ में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। गौरव तनेजा ने रविवार को ट्वीट किया था कि, 'एयर एशिया ने उसे एक विमान और इसके यात्रियों के सुरक्षित संचालन के पक्ष में खड़े रहने के कारण निलंबित कर दिया है।' 
विज्ञापन

 



इसके बाद सोमवार को उन्होंने एक विस्तृत वीडियो 'पायलट की नौकरी से मेरे निलंबित होने के पीछे के कारण' शीर्षक से यूट्यूब पर एक पोस्ट डाला। हालांकि इस संदर्भ में एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि, 'एअर एशिया इंडिया पूरी मजबूती से सुरक्षा प्रथम के अपने सिद्धांतों पर कायम है। हमारे हर संचालन में अतिथि की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम इस मामले में डीजीसीए के साथ सहयोग कर रहे हैं।'

डीजीसीए ने मामले का संज्ञान लेते हुए पायलट के आरोपों की जांच शुरू दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। नियामक ने कहा है कि डीजीसीए ने एक विमान सेवा कंपनी और सुरक्षा के प्रति उसके रवैये के प्रति हितधारकों द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं का संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed