{"_id":"60906cee8ebc3ea09d7564dd","slug":"ainrc-chief-n-rangaswamy-claims-to-make-government-in-puducherry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी: एन रंगास्वामी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी: एन रंगास्वामी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
Tue, 04 May 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पुडुचेरी
एजेंसी, पुडुचेरी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 04 May 2021 03:06 AM IST
सार
- उपराज्यपाल से मिलकर रंगास्वामी ने उन्हें शपथग्रहण करने की तारीख और समय का किया एलान
- शपथग्रहण समारोह 7 या 9 मई को होगा
विज्ञापन
एन रंगास्वामी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही एआईएनआरसी के प्रमुख एन रंगास्वामी ने उपराज्यपाल तमिलसई सुंदरराजन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
विज्ञापन
30 सदस्यीय विधानसभा वाले केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए ने 16 सीट जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। इसमें रंगासामी की पार्टी को 10 और भाजपा को छह सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल से मिलकर रंगास्वामी ने उन्हें शपथग्रहण करने की तारीख और समय के बारे में बता दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शपथग्रहण समारोह 7 या 9 मई को होगा। उपराज्यपाल से मिलने के लिए जाने के वक्त रंगासामी के साथ पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री और मनादीपेठ से चुने गए ए नमासिवायम तथा भाजपा की ओर से निर्मल कुमार सुराणा भी थे।
विज्ञापन