Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM to contest West Bengal elections with Humayun Kabir's party: Asaduddin Owaisi

Election 2026: बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन का किया एलान

Sun, 22 Mar 2026 10:57 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Pavan Updated Sun, 22 Mar 2026 10:57 PM IST
सार

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले तमाम दलों की तरफ से अपनी तैयारियां पुख्ता की जा रही है। इस कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन का एलान किया है।

विज्ञापन
AIMIM to contest West Bengal elections with Humayun Kabir's party: Asaduddin Owaisi
असदुद्दीन ओवैसी, अध्यक्ष, एआईएमआईएम - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति तेज हो गई है। हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन इस बार चुनाव हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी। असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि 25 मार्च को कोलकाता में वह हुमायूं कबीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां इस गठबंधन की पूरी रणनीति सामने रखी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैसे सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बने मोदी: PM-CM रहते तोड़े कई रिकॉर्ड, नेहरू-इंदिरा से कहां पीछे?
विज्ञापन


182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी एजेयूपी
हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह 2026 के चुनाव में 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इस गठबंधन में एआईएमआईएम को करीब 8 सीटें मिल सकती हैं। हुमायूं कबीर ने कुछ उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए हैं। उन्होंने बताया कि रानीनगर, भगवांगोला और मुर्शिदाबाद जैसी सीटों पर उनके उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और टीएमसी के बीच मुख्य मुकाबला
राज्य में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच माना जा रहा है। टीएमसी की नेता ममता बनर्जी 2011 से लगातार सत्ता में हैं। ऐसे में एआईएमआईएम और एजेयूपी का यह नया गठबंधन चुनाव में नया समीकरण बना सकता है, खासकर कुछ इलाकों में जहां इनका प्रभाव है।

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में सीट बंटवारे पर फंसा पेच: स्टालिन ने CPIM को पांच सीटों का दिया ऑफर, जानें कहां अटक रही बात

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव
पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed