{"_id":"5d1b7a6b8ebc3e3cdf13004e","slug":"aimim-president-asaduddin-owaisi-condemns-temple-issue-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"असदुद्दीन ओवैसी ने की मंदिर हमले की निंदा, कहा- आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असदुद्दीन ओवैसी ने की मंदिर हमले की निंदा, कहा- आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई
Tue, 02 Jul 2019 09:08 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Jul 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक मंदिर पर हमले की निंदा करते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ समयबद्ध तरीके से मुदकमा चलाना चाहिए और उन्हें दोषी ठहराना चाहिए। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने ट्वीट किया कि किसी भी इबादतगाह या उपासक पर हमला हमारे प्रिय देश के बहुलवाद और विविधता पर हमला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘तोड़फोड़ की यह घटना बेहद निंदनीय है और मैं मांग करता हूं कि आरोपियों के खिलाफ समयबद्ध तरीके से मुदकमा चलाया जाए और उन्हें दोषी ठहराया जाए।’ गौरतलब है कि रविवार रात को पुरानी दिल्ली में चावड़ी बाजार के पास लाल कुएं के इलाके में स्कूटर की पार्किंग को लेकर दो लोगों में झगड़ा हो गया था जिसमें सांप्रदायिक रंग ले लिया था।
विज्ञापन
इस दौरान मंदिर पर पथराव किया गया था जिससे सोमवार को पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। एक अन्य ट्वीट में ओवैसी ने आरोप लगाया कि राजग सरकार ने एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के लिए आवंटित कोष को कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह शिशु मुत्यु दर से लड़ने के लिए अहम कार्यक्रम है।
विज्ञापन