{"_id":"5e1749838ebc3e8812751f88","slug":"aimim-mp-owaisi-says-hindu-upper-caste-holds-41-percentage-of-total-wealth-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- देश का 41 फीसदी पैसा हिंदू सवर्णों के पास, मिला हुआ है राजनीतिक संरक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- देश का 41 फीसदी पैसा हिंदू सवर्णों के पास, मिला हुआ है राजनीतिक संरक्षण
Thu, 09 Jan 2020 09:10 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Jan 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi
- फोटो : ANI
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक प्रयोगसिद्ध डाटा है जो बताता है कि हिंदुओं के उच्च जाति (सवर्ण) के पास देश की कुल संपत्ति का 41 फीसदी है, जो कि उनकी आबादी का 22.28 फीसदी है। जो लगभग दोगुना है। धन का अगला सबसे बड़ा टुकड़ा हिंदू ओबीसी के पास है, यह देश की कुल संपत्ति का 31 फीसदी है, जो उनकी आबादी 35.66 फीसदी से कम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुसलमानों के पास देश की कुल संपत्ति का आठ फीसदी हिस्सा है, जबकि उनके परिवारों की हिस्सेदारी लगभग 12 फीसदी है। वहीं एससी-एसटी के पास 11.3 फीसदी धन है जबकि उनकी आबादी देश में 27 फीसदी है। ओवैसी ने सवाल पूछते हुए कहा कि धन कहां रखा हुआ है? पैसा कहीं और रखा हुआ है, इन्हें पूरी तरह से राजनीतिक पार्टी का संरक्षण है क्योंकि उन्हें चुनाव लड़ना है। ये बातें ओवैसी ने एक कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन
A Owaisi:Muslims own 8% of the country's total assets while their share of households stands at nearly 12%.SCs&STs own 11.3% as compared to their population of 27%.Where does money lay?Money lies somewhere else that is whr political party is patronized as they have to fight polls https://t.co/LQtd4EtKUC
— ANI (@ANI) January 9, 2020
विज्ञापन