फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aimim mlc areested due to Opposing Vajpayee's tribute motion

वाजपेयी के श्रद्धांजलि प्रस्ताव का विरोध करने पर एआईएमआईएम पार्षद गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 06:05 PM IST
भाषा, औरंगाबाद
भाषा, औरंगाबाद Updated Sat, 18 Aug 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
aimim mlc areested due to Opposing Vajpayee's tribute motion

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए नगर निगम की तरफ से लाए गए प्रस्ताव का विरोध करने के लिए एक पार्षद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद नगर निगम (एएमसी) में एआईएमआईएम के पार्षद सैयद मतीन, सैयद राशिद को कल रात गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एएमसी के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि राशिद पर धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) और 294 (सार्वजनिक तौर पर अश्लील हरकत करना) के तहत सिटी चौक थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का विरोध करने पर कल भाजपा पार्षदों ने 32 वर्षीय राशिद की कथित तौर पर पिटाई की थी। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री का 16 अगस्त को नयी दिल्ली में निधन हो गया था। एक अधिकारी ने बताया कि कथित घटना नगर निकाय के आम सभा की बैठक के दौरान हुई जहां भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सत्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षद राजू वैद्य ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का प्रस्ताव रखा। राशिद ने इसका विरोध किया जिसके बाद भाजपा पार्षदों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे कुछ टीवी चैनलों ने भी प्रसारित किया।


इसपर बीजेपी के नेताओं का कहना है, हमने सैयद मतीन को समझने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एटल बिहारी वाजपेयी के लिए इस तरह का शब्द इस्तेमाल किया कि हम दोहरा भी नहीं सकते। हम उस शब्द के कारण नियंत्रण खो बैठे और अपना गुस्सा नहीं रोक पाए। ये वही अपराधी हैं, जिन्होंने पहले वंदे मातरम का अपमान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed