फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM chief Asaduddin Owaisi says triple talaq law in unconstitutional and asked why government is afraid of discussion on Pegasus in Parliament

ओवैसी का केंद्र पर हमला: तीन तलाक कानून को बताया असंवैधानिक, पूछा- पेगासस पर संसद में चर्चा से डर क्यों?

Sun, 01 Aug 2021 04:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 Aug 2021 04:30 PM IST
सार

हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने तीन तलाक कानून को अवैध करार दिया और सवाल किया कि आखिर सरकार संसद में पेगासस मुद्दे पर चर्चा करने से क्यों डर रही है।

विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi says triple talaq law in unconstitutional and asked why government is afraid of discussion on Pegasus in Parliament
असदु्द्दीन ओवैसी - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओवैसी ने तीन तलाक कानून को अवैध बताते हुए कहा कि यह कानून असंवैधानिक है और इसे सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। यह समानता के खिलाफ है और मुसलमानों को बदनाम करता है। उन्होंने सवाल किया, 'क्या मोदी सरकार केवल मुस्लिम महिला (अधिकार) दिवस मनाएगी? हिंदू, दलित और ओबीसी महिलाओं का क्या?'

विज्ञापन


एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि इस कानून की वजह से महिलाओं का और उत्पीड़न होगा और उनकी समस्याएं बढ़ेंगी। केवल मामले दर्ज होंगे, न्याय नहीं मिलेगा। मुसलमानों ने इसे जमीनी तौर पर स्वीकार नहीं किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पेगासस जासूसी विवाद को लेकर ओवैसी ने सवाल किया, 'सरकार पेगासस पर संसद में चर्चा करने क्यों डर रही है? आप क्या छिपाना चाहते हैं? हम चाहते हैं कि संसद चले लेकिन आप ऐसा नहीं चाहते हैं। आप केवल विधेयक पारित करना चाहते हैं। क्या यह लोकतंत्र है? हमें अपने विचार रखने के लिए अवसर नहीं किया जा रहा है।'





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed