{"_id":"63617c6145219e6164231d89","slug":"aimim-chief-asaduddin-owaisi-comments-on-mha-decision-said-caa-has-to-be-linked-with-npr-and-nrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सीएए को एनपीआर और एनआरसी से जोड़ना होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सीएए को एनपीआर और एनआरसी से जोड़ना होगा
Wed, 02 Nov 2022 01:37 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, हैदराबाद।
एएनआई, हैदराबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:37 AM IST
सार
ओवैसी ने कहा कि आपको (सरकार) इस कानून को धर्म-तटस्थ बनाना चाहिए। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से जोड़ना होगा। सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है, देखते हैं क्या होता है।
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गुजरात के दो और जिलाधिकारियों को अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करने का अधिकार देने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा कि यह पहले से ही हो रहा है कि "आप पहले लंबी अवधि का वीजा देते हैं और फिर उन्हें (अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय को) नागरिकता मिलती है।"
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि "आपको (सरकार) इस कानून को धर्म-तटस्थ बनाना चाहिए। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से जोड़ना होगा। सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई कर रहा है, देखते हैं क्या होता है।"
विज्ञापन
वहीं, गुजरात के मोरबी पुल हादसे पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि "यह एक दर्दनाक हादसा है, हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार जान गंवाने वालों के परिवारों को न्याय दिलाएगी। सरकार बताए इतने लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन
गुजरात में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने के लिए कमेटी के गठन पर ओवैसी ने कहा कि "भाजपा ने अपनी नाकामियों और गलत फैसलों को छिपाने के लिए चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी बनाई है।