फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIMIM Chief Asaduddin Awaisi hits out at central govt over China veto on Masood Azhar

ओवैसी ने संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर चीन के रुख को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sat, 16 Mar 2019 08:52 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 16 Mar 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
AIMIM Chief Asaduddin Awaisi hits out at central govt over China veto on Masood Azhar
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असददुद्दीन ओवैसी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर पर चीन के रुख को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। चीन ने कुछ दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर रोड़ा अटका दिया था। 

विज्ञापन


ओवैसी ने मीडिया में आ रही उन खबरों का जिक्र किया कि भारत चीन के साथ संयम बरतेगा। ओवैसी ने कहा कि यह संयम नहीं बल्कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के लिए घुटने टेकना है।
विज्ञापन


शायर मिर्जा गालिब को उद्धृत करते हुए ओवैसी ने ट्वीट किया, 'हमको मालूम है चीन की हकीकत, लेकिन दिल को खुश रखने को मोदी ये खयाल अच्छा है (गालिब से माफी चाहता हूं)।' उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए लिखा, सर वो पॉलिसी टांय टांय अंदर घुसके, चार साल में हमने वियतमान को ब्रह्मोस मिसाइल दी, यह संयम नहीं बल्कि एफडीआई के लिए घुटने टेकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवैसी का इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में गत पांच मार्च को दिए उस भाषण की ओर था जिसमें उन्होंने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए हवाई हमले के संदर्भ में कहा था कि भारत उनके (आतंकवादियों के) खात्मे के लिए उनके घरों में घुसेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed