{"_id":"627f7b6e13b8e811544e771a","slug":"aimim-asaduddin-owaisi-speaks-about-muslims-representation-raises-babri-and-gyanvapi-issue-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी के तीखे बोल: कहा- मुसलमान हुकूमत नहीं बदल सकता, वर्ना बाबरी पर कोर्ट के फैसले के बाद क्यों उठता ज्ञानवापी का मसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओवैसी के तीखे बोल: कहा- मुसलमान हुकूमत नहीं बदल सकता, वर्ना बाबरी पर कोर्ट के फैसले के बाद क्यों उठता ज्ञानवापी का मसला
Sat, 14 May 2022 03:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 14 May 2022 03:25 PM IST
सार
ओवैसी ने कहा, "वतन-ए-अजीज में मुसलमान हकीकत को नहीं बदल सकता। वह किसी हुकूमत को नहीं बदल सकता। यह धोखा आपको दिया जा रहा है। हम हमेशा से ये बात समझते थे कि हमारा वोट बैंक है। आपका कभी वोट बैंक नहीं था।"
विज्ञापन
एआईएमआईएम चीफ ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को हैदराबाद में पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उनके साथ देश के अलग-अलग राज्यों से चुने विधायक भी शामिल रहे। इस समारोह में ओवैसी ने बाबरी मस्जिद से लेकर ज्ञानवापी परिसर में जारी सर्वे तक का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने संसद में मुस्लिमों की कम संख्या को लेकर कटाक्ष किया।
कार्यक्रम में क्या बोले ओवैसी?
ओवैसी ने कहा, "वतन-ए-अजीज में मुसलमान हकीकत को नहीं बदल सकता। वह किसी हुकूमत को नहीं बदल सकता। यह धोखा आपको दिया जा रहा है। हम हमेशा से ये बात समझते थे कि हमारा वोट बैंक है। आपका कभी वोट बैंक नहीं था। न है, न कभी रहेगा। आपको इन दिलनशीं बातों में फंसा कर हमेशा धोखा दिया जाता रहा है। आपका कभी वोट बैंक नहीं रहा।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हुकूमत को हम नहीं बदल सकते। अगर बदल सकते तो भारत की संसद में इन कम मुसलमान क्यों चुन कर आते। अगर हुकूमत बदल सकते तो संसद में गुजरात से आखिरी बार मुसलमान सांसद कब हुआ था और क्यों नहीं जीता। अगर हम हुकूमतों बदल सकते तो फिर बाबरी मस्जिद की जगह कोर्ट का फैसला भी आ गया, अब ज्ञानवापी का मसला शुरू हो गया। तो याद रखिए मेरी बात को आपको इजाजत है कि आप मेरी बात से सहमत न हों। लेकिन मैं उलेमाओं की मौजूदगी में कह रहा हूं कि जो मैंने सीखा और सीख रहा हूं, वो मुझे कहता है कि हम कभी हुकूमत नहीं बदल सकते। ये सच्चाई है।"
गुजरात चुनाव पर क्या बोले ओवैसी?
ओवैसी ने कहा कि गुजरात में हम अच्छी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमें कामयाबी मिलेगी। हमारी अच्छी तैयारी है। कितनी सीटों पर लडेंगे और कहां पर लड़ेंगे। उसपर जब फ़ैसला होगा तो हमारे गुजरात के अध्यक्ष आपको बता देंगे।
कांग्रेस को घेरा
ओवैसी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर कांग्रेस कुछ क्यों नहीं बोल रही है? यह देश 'आस्था' के आधार पर नहीं चल सकता, इस देश को कानून के शासन, भारत के संविधान के आधार पर चलाना है।