फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIKSSS will conduct nationwide protest against the Center today

आज केंद्र के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी एआईकेएसएसएस

Wed, 27 May 2020 04:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 May 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
AIKSSS will conduct nationwide protest against the Center today
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति - फोटो : पीटीआई

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएसएसएस) ने बुधवार को कोविड-19 महामारी और बाद में लॉकडाउन के दौरान किसानों को राहत देने में कथित रूप से विफल रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के लिए हजारों किसानों को संगठित होने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


एआईकेएसएसएस के महासचिव हन्नान मुल्ला ने कहा कि किसान बहुत मुश्किल परिस्थिति में हैं, उन्हें पीएम द्वारा घोषित 20 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से कोई लाभ नहीं होगा। परिस्थिति इतनी खराब है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि कोविड -19 महामारी के कारण कितने किसानों की मौत हुई, लेकिन मराठवाड़ा (महाराष्ट्र) में पिछले दो महीने में 148 किसानों ने आत्महत्या की है और किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के अनुसार केंद्र सरकार की किसान नीति के खिलाफ देश भर के हजारों किसान सड़क पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान, खंड विकास कार्यालयों और उप-विभागीय कार्यालयों में जुटेंगे और न्याय मांगने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed