{"_id":"5d830d818ebc3e017232677f","slug":"aiims-gave-rs-93-89-lakh-to-chief-minister-relief-fund-for-victims-of-fani-cyclone-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स ने ओडिशा में फोनी चक्रवात से प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को दिए 93.89 लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एम्स ने ओडिशा में फोनी चक्रवात से प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को दिए 93.89 लाख रुपये
Thu, 19 Sep 2019 11:34 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
एम्स
नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने ओडिशा में फोनी चक्रवात से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष को 93.89 लाख रुपये की राशि दी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि एम्स के निदशेक डॉ रणदीप गुलेरिया के साथ मिलकर एम्स संकाय एवं कर्मियों के प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली स्थित ओडिशा भवन में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चेक दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार एम्स के कर्मियों ने अपना एक-एक दिन का वेतन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए कुल 93.89 लाख रुपये दान दिए।
विज्ञापन
ओडिशा में तीन मई को आए चक्रवात फोनी ने भारी तबाही मचाई थी। पटनायक ने इस मदद राशि के लिए एम्स के चिकित्सिकों और कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया। पटनायक ने जागा-कालिया की सर्जरी में शामिल चिकित्सकों, पराचिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों का भी शुक्रिया अदा किया।
जागा-कालिया जुड़वा बच्चे हैं जिनका सिर जुड़ा हुआ था। एम्स के चिकित्सकों ने उनका सफल ऑपरेशन किया और छह सितंबर को इन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। ये बच्चे अब कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हैं।