{"_id":"5863a5294f1c1b435ceeb1b9","slug":"aiadmk-mp-sasikala-pushpa-s-lawyer-attacked-by-aiadmk-workers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AIADMK में रार: शशिकला के वकीलों को कार्यकर्ताओं ने पीटा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
AIADMK में रार: शशिकला के वकीलों को कार्यकर्ताओं ने पीटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Dec 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और AIADMK सुप्रीमो रहीं जयललिता की मौत के बाद उनकी पार्टी में मतभेदों और खींचतान का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका नजारा उस समय दिखा जब पार्टी सांसद शशिकला पुष्पा के वकीलों को चेन्नई में उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को शक था कि शशिकला पुष्पा जयललिता की सबसे निकटस्थ रही शशिकला नटराजन का विरोध कर सकती हैं, इसको लेकर कार्यकर्ता शशिकला पुष्पा से नाराज हैं।
विज्ञापन
असल में जयललिता की मौत के बाद पार्टी में कई धड़े बनते जा रहे हैं, एक धड़ा जहां उनकी सबसे विश्वसनीय सहयोगी रही शशिकला नटराजन को पार्टी महासचिव बनाने और मुख्यमंत्री का पद संभालने की वकालत कर रहा है वहीं मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम भी पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
वकीलों के साथ पार्टी मुख्यालय जा रही थीं शशिकला पुष्पा
aiadmk
- फोटो : ANI
इस चक्कर में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी अपनी नजदीकियां बढ़ाने में लगे हुए हैं। दूसरी ओर पार्टी से निलंबित एमपी शशिकला पुष्पा ने भी शशिकला नटराजन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ऐसे में पार्टी में आपसी खींचतान लगातार बढ़ रही है जो बुधवार को सड़क पर भी आ गई।
बुधवार को शशिकला पुष्पा जब अपने चार वकीलों के साथ किसी काम से पार्टी मुख्यालय जा रही थीं, इसी दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके वकीलों पर हमला कर दिया। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और कपड़े फाड़ दिए गए।
इस दौरान वहां मौजूद पुलिस बिल्कुल मूकदर्शक बनी रही। कार्यकर्ताओं की पकड़ से जैसे तैसे वकीलों ने खुद को बचाया। इसके चलते घंटे भर तक पार्टी मुख्यालय के बाहर हंगामा मचा रहा। बताया जा रहा है कि शशिकला के खिलाफ रुख अपनाने से पार्टी कार्यकर्ता शशिकला पुष्पा से नाराज चल रहे हैं। इसी कारण उन्होंने उनके वकीलों पर हमला बोल दिया।
वहीं एआईएडीएमके नेता सीआर सरस्वती ने कहा कि शशिकला पुष्पा अब पार्टी में नहीं हैं तो वह किस हक से पार्टी कार्यालय पर आना चाहती थीं।

#WATCH: Suspended AIADMK MP Sasikala Pushpa's lawyer attacked outside party office by AIADMK workers in Chennai. pic.twitter.com/u10t63TmzX
— ANI (@ANI_news) December 28, 2016