{"_id":"6043efb57b83bd51f1300339","slug":"aiadmk-and-dmk-could-not-finalize-seats-allocation-with-its-allies-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : अहम सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दे सके अन्नाद्रमुक-द्रमुक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : अहम सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दे सके अन्नाद्रमुक-द्रमुक
Sun, 07 Mar 2021 02:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की राजनीति में दो सबसे बड़े राजनीतिक दल अन्नाद्रमुक और द्रमुक अभी तक अपने अहम सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन
द्रमुक ने शनिवार को एमडीएमके को छह सीटें देने का एलान किया लेकिन गठबंधन में शामिल कांग्रेस और माकपा के साथ अभी भी सीटों को लेकर फैसला नहीं हो सका है। वहीं सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक का डीएमडीके साथ बातचीत किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
एमडीएमके अपने सहयोगी डीएमके के चुनाव चिह्न उगते सूरज पर चुनाव लड़ेगी। यह पहली बार है जब एमडीएमके द्रमुक के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि पहले एमडीएमके ने अलग चुनाव चिह्न पर लड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन
1994 में तत्कालीन एम करुणानिधि के नेतृत्व वाले द्रमुक ने वाइको को पार्टी से निकाल दिया और इसके बाद एमडीएमके का गठन हुआ था। वाइको ने स्टालिन को मुख्यमंत्री पद के सबसे योग्य उम्मीदवार बताया। द्रमुक ने 23 सीटें सहयोगियों को आवंटित की हैं। इसमें एमडीएमके, वीसीके और सीपीआई को छह-छह, आईयूएमएल को तीन और एमएमके को दो सीटें दी हैं।
माकपा के प्रदेश महासचिव के बालाकृष्णन ने कहा कि द्रमुक द्वारा दी जा रही सीटें स्वीकार्य नहीं हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि सीट बंटवारे पर जल्द फैसला हो जाएगा। वहीं कांग्रेस भी द्रमुक द्वारा दी जा रही सीटों से संतुष्ट नहीं।
वहीं दूसरी ओर अन्नाद्रमुक की सीटों को लेकर डीएमडीके और पूर्व केंद्रीय मंत्री जीके वासन की टीएमसी (एम) के साथ बातचीत निर्णायक नहीं रही है। अन्नाद्रमुक गठबंधन में शामिल विधायक करुणा के नेतृत्व वाली पार्टी अलग हो गई है और उसने 84 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ दल के खिलाफ प्रचार करने का फैसला लिया है।
कमल हासन बैक चैनल कांग्रेस के संपर्क में
अभिनेता से नेता बने कमल हासन के नेतृत्व वाली मक्कल निधि माइयम पार्टी ने संकेत दिए है कि वह कांग्रेस के साथ बैक चैनल बातचीत कर रही है। कांग्रेस द्रमुक द्वारा 22 सीटें के प्रस्ताव से खुश नहीं है और कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता द्रमुक गठबंधन से हटने पर विचार कर रहे हैं। हासन की पार्टी के महासचिव ने कहा कि कांग्रेस के साथ बातचीत हो रही है। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।