फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI staffer gets out-of-turn promotion for honesty

ईमानदारी के लिए एयर इंडिया स्टॉफ को मिला समय से पहले प्रमोशन

Wed, 17 Aug 2016 04:58 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
AI staffer gets out-of-turn promotion for honesty
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo
एयर इंडिया में सुरक्षा जांच में लगे सुभाष चंदर नियमित रूप से असाधारण ईमानदारी और निष्ठा प्रर्दशन करते हुए पांच लाख की विदेशी मुद्रा और सोने के गहने सहित नगदी और महंगी वस्तुएं लौटा चुके हैं। एयर इंडिया ने पहली बार इस ईमानदारी कर्मी के लिए आउट-ऑफ-टर्न प्रोन्नति का पुरस्कार देने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


एयर इंडिया की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सरकारी विमानन कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने चंदर को सुरक्षा अधिकारी पद पर प्रोन्नत किया है। बयान में कहा गया है, ‘15 अगस्त के रंगारंग समारोह के दौरान एयर इंडिया के कार्यकारी सुरक्षा निदेशक आलोक सिंह (आईपीएस) ने चंदर को सुरक्षा अधिकारी रैंक पर प्रोन्नत करने की पुष्टि की।’ 
विज्ञापन


विज्ञान में स्नातक चंदर विमानन सुरक्षा से जुड़े कई कोर्स किए हैं और अपनी ड्यूटी पर रहते हुए उन्होंने यात्रियों के कई कीमती सामान और नगद लौटाए हैं। चंदर ने कई ऐसे यात्रियों को भी उनका सामान लौटाया, जिन्हें पता ही नहीं होता था कि उनका सामान या नगदी खो गया है। इसी साल जून में चंदर ने हांगकांग से आए एक यात्री की 5 लाख रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा का बैग लौटाया था। चंदर पिछले 29 वर्षों से एयर इंडिया में सेवा दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed