फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AI Express passenger inadvertently flies to Bhubaneswar; airline probes News In Hindi

AI Express: उतरना था दिल्ली, गलती से भुवनेश्वर पहुंचा एअर इंडिया एक्सप्रेस का यात्री; एयरलाइन ने शुरू की जांच

Thu, 31 Jul 2025 04:19 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 04:19 PM IST
सार

श्रीनगर से दिल्ली आने वाले एक एअर इंडिया एक्सप्रेस यात्री ने गलती से दिल्ली पर नहीं उतरकर उसी विमान में भुवनेश्वर तक यात्रा जारी रखी। दोनों फ्लाइट्स एक ही विमान से संचालित थीं। मामला तब सामने आया जब यात्री ने क्रू को सूचित किया। एयरलाइन ने जांच शुरू कर दी है ताकि चूक का पता लगाया जा सके। 

विज्ञापन
AI Express passenger inadvertently flies to Bhubaneswar; airline probes News In Hindi
एअर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : एएनआई

विस्तार

एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान को लेकर एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार को एक एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री जिसे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरना था गलती से उसी विमान में बैठा रहा और भुवनेश्वर तक पहुंच गया। मामले में एयरलाइन ने इस घटना पर जांच शुरू कर दी है ताकि किसी भी चूक को पहचाना और ठीक किया जा सके।

विज्ञापन

श्रीनगर से दिल्ली आ रहा था यात्री
जानकारी के अनुसार, यह पुरुष यात्री श्रीनगर से दिल्ली की फ्लाइट से आया था, लेकिन दिल्ली पर उतरने की जगह वह विमान में ही बैठा रहा, जो आगे भुवनेश्वर के लिए रवाना हुआ। दोनों फ्लाइट्स एक ही विमान द्वारा संचालित की जा रही थीं। यह बात तब पता चली जब यात्री ने विमान क्रू को इस बारे में बताया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Supreme Court: भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड को 'सुप्रीम' राहत, कोर्ट ने अपने पुराने फैसले को पलटा
विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जारी किया बयान
मामले में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए कहा कि 30 जुलाई को ऐसा हुआ जब एक यात्री दिल्ली में फ्लाइट बदलते हुए गलती से उसी विमान में बैठ गया जो भुवनेश्वर जा रहा था। एयरलाइन ने कहा कि इस मामले में अंदरूनी जांच की जा रही है ताकि चूक की वजह समझी जा सके और भविष्य में ऐसी गलती न हो। साथ ही सभी स्टाफ को एसओपी यानी मानक संचालन प्रक्रियाओं के बारे में फिर से निर्देश दिए जा रहे हैं।

बता दें कि सामान्य तौर पर एयरलाइन स्टाफ कनेक्टिंग फ्लाइट्स में जाने वाले यात्रियों के बोर्डिंग पास और सामान की जांच करते हैं ताकि ऐसे मामलों से बचा जा सके। इस घटना से एयरलाइन की सुरक्षा प्रक्रियाओं पर सवाल उठे हैं और इसे सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Odisha: भगवान जगन्नाथ की छवि वाले पायदान बेचने पर बवाल, डिप्टी सीएम ने चीनी ई-कॉमर्स कंपनी से माफी की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed