फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad: Speeding car runs over labourers sleeping on pavement, 2 dead

अहमदाबाद में कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को रौंदा, दो की मौत

Sun, 05 Feb 2017 06:12 AM IST
एजेंसी/ अहमदाबाद
एजेंसी/ अहमदाबाद Updated Sun, 05 Feb 2017 06:12 AM IST
विज्ञापन
Ahmedabad: Speeding car runs over labourers sleeping on pavement, 2 dead
सांकेतिक चित्र

गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार की रात फुटपाथ पर तेज रफ्तार कार चढ़ जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रात के करीब एक बजे हुई। नरनपुरा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि ये मजदूर गुजरात हाउसिंग बोर्ड की इमारत के बाहर फुटपाथ पर सो रहे थे तभी तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ गई।

विज्ञापन


कार चालक का नाम नीरव शाह बताया गया है। मृतकों की पहचान भागाभाई मारवाड़ी और उसकी पत्नी लक्ष्मी मारवाड़ी के रूप में की गई है।

दुर्घटना के बाद चालक शाह ने ही एंबुलेंस बुलाया और सभी पीड़ितों को अस्पताल ले गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed