फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad: Kirit Parmar took over as mayor, living simple life in slums

अहमदाबाद: किरीट परमार ने संभाला महापौर का पदभार, झुग्गी में रहकर जीते हैं सादगी भरा जीवन

Sat, 13 Mar 2021 04:07 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, अहमदाबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 13 Mar 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
Ahmedabad: Kirit Parmar took over as mayor, living simple life in slums
किरीट परमार बने अहमदाबाद के मेयर - फोटो : सोशल मीडिया

अहमदाबाद में बुधवार के दिन किरीट परमार को महापौर पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई। आपको बता दें कि इतने बड़े पद की जिम्मेदारी को संभालने वाले किरीट ठक्करबापानगर इलाके की एक छोटी सी झुग्गी में रहते हैं। महापौर पद का कार्यभार किरीट को सौंपे जाने के पीछे माना जा रहा है कि भाजपा ने लोगों को संदेश दिया है कि एक सामान्य व्यक्ति भी अपने अच्छे काम के दम पर बड़े पदों तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


किरीट परमार का साधारण सा घर और रहन-सहन का तरीका देख हर कोई हैरान है। अब पूरे गुजरात में उनकी सादगी की चर्चा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि किरीट परमार राजनीति में नए नहीं हैं। वह इससे पहले दो बार पार्षद भी रह चुके हैं। वह चाहते तो उन्हें सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती, लेकिन उनके घर में केवल जरूरी सामानों के अलावा कुछ नहीं है। उनके घर में बैठने के लिए एक सोफा और खाने-पानी की चीजों के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उनके घर में फ्रिज इसलिए नहीं है क्योंकि वह मटके का पानी पीना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि किरीट परमार ने शादी नहीं की है। वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े रहे हैं और हर दिन संघ की शाखा में जाते हैं। उनका कहना है कि वह आरएसएस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और संघ के नियमों का पालन करते हुए उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का निर्णय लिया है। वहीं, जब उनसे बिना परिवार के ही गुजर-बसर करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आरएसएस से जुड़ने के बाद मेरा एक ही लक्ष्य रह गया था और वह था समाज और देश की सेवा करना। बस इसी के चलते मैंने आजीवन अविवाहित रहने का फैसला किया और सालों से अपनी इस झुग्गी में रहता आ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर का पद संभालने के बाद परमार ने भाजपा का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीय जनता पार्टी को मुझ पर इतना बड़ा भरोसा करने के लिए धन्यवाद देता हूं। भाजपा ही ऐसी एक पार्टी है, जो झुग्गी में रहने वाले व्यक्ति को भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं को बहुत ही आसानी से आम जनता तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed