फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Cyber Crime Branch says India 2000 website hacked after Nupur controversy

Nupur Sharma: अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा, नुपुर शर्मा विवाद के बाद भारत की 2000 वेबसाइट हैक

Fri, 08 Jul 2022 06:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 08 Jul 2022 06:40 PM IST
सार

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित वसावा के मुताबिक, इस घटना के बाद इंडोनेशिया और मलेशिया के हैकर्स ने भारत के खिलाफ साइबर जंग शुरू की है। इन हैकर्स में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Ahmedabad Cyber Crime Branch says India 2000 website hacked after Nupur controversy
नुपुर शर्मा - फोटो : Social media

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद साहब पर पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित वसावा के मुताबिक, इस घटना के बाद इंडोनेशिया और मलेशिया के हैकर्स ने भारत के खिलाफ साइबर जंग शुरू की है। इन हैकर्स ने मुस्लिम समुदाय के हैकर्स से भी ऐसा करने को कहा था। इस बाबत अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने दोनों देशों की सरकार को पत्र लिखा गया है।  

विज्ञापन


अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच का कहना है कि मलेशिया का ड्रैगन फोर्स मलेशिया और इंडोनेशिया का हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया, दोनों देशों के इन हैकर्स ग्रुप ने नुपुर शर्मा मामले के बाद विश्व के मुल्सिम हैकर्स से अपील की है। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित वसावा के मुताबिक, उन्होंने अपील की है कि दुनिया भर के मुस्लिम हैकर्स भारत के खिलाफ साइबर जंग की शुरुआत करें। इतना ही नहीं, अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने ये खुलासा भी किया है कि हैकर्स के ग्रुप ने भारत की दो हजार से ज्यादा वेबसाइट हैक की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल के दिनों में हैकिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। हैकर्स ने नुपुर शर्मा के घर की लोकेशन के अलावा कई अन्य अहम जानकारियां ऑनलाइन कर दी थीं। इसके अलावा असम में भी एक ऐसा मामला सामने आया था, यहां के एक लोकल चैनल में लाइव टेलीकास्ट के दौरान हैकिंग के जरिए हैकर्स ने पाकिस्तान का झंडा दिखाया था। इतना ही नहीं, ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई थी। इसके अलावा झारखंड के राज्यपाल का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित वसावा के ने बताया कि अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दोनों देशों इंडोनेशिया और मलेशिया की सरकारों को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने दोनों हैकर्स ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करने और इंटरपोल को लुकआउट नोटिस जारी करने के लिए लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed