{"_id":"6a2069b82209863fec0dce9c","slug":"ahmedabad-crackdown-over-300-suspected-infiltrators-detained-by-police-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: अहमदाबाद में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध पुलिस हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: अहमदाबाद में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध पुलिस हिरासत में
Wed, 03 Jun 2026 11:22 PM IST
निर्मल कांत
आईएएनएस, गांधीनगर।
आईएएनएस, गांधीनगर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:22 PM IST
सार
अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत शहर के कई इलाकों में अभियान चलाकर 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच में 166 लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है, जबकि अन्य से पूछताछ जारी है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
घुसपैठियों पर कार्रवाई
- फोटो : आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस ने घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इसे लेकर क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चांदोल, गुलाबनगर और खोदियारनगर सहित कई इलाकों में घुसपैठियों के खिलाफ मेगा सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस अभियान के दौरान 300 से अधिक संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लिया गया है, जिनसे क्राइम ब्रांच में पूछताछ जारी है। इस मामले को लेकर शरद सिंघल ने बताया कि पूरे गुजरात में 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' चलाया जा रहा है। अहमदाबाद में भी इस ऑपरेशन को चलाया गया, जिसमें 30 से ज्यादा टीमें संयुक्त रूप में काम कर रही हैं। इनमें साइबर, क्राइम ब्रांच, एसओटी और स्थानीय की 10 टीमें शामिल हैं।
पुलिस का यह ऑपरेशन देर रात तक चला और अहमदाबाद के कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन में कुल 300 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। इनमें से 166 लोगों की पहचान बांग्लादेशी के रूप में हुई है, जो अहमदाबाद में गैर गैरकानूनी तरीके से आकर रह रहे थे। बाकी 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
गैरकानूनी तरीके से बनवाए आधार कार्ड
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि उन 166 लोगों में से कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से भारतीय आधार कार्ड बनवाया हुआ है। इसको लेकर भी पूछताछ जारी है कि उन्होंने किसके माध्यम से ये जाली आधार कार्ड बनवाए हैं। इसी के साथ पुलिस उनके ट्रांजेक्शन, नौकरी और जीविका से जुड़ी जानकारियों की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: 13 दिन में TMC में कैसे मची भगदड़: बागी गुट ने किस तरह पलटा खेल? शुभेंदु से अचानक मुलाकात से लेकर बगावत तक
जांच में जुटी पुलिस
इसी के साथ पुलिस इसकी भी जांच में जुटी है कि कैसे ये लोग बांग्लादेश से भारत में गैरकानूनी तरीके से घुसे हैं। शरद सिंघल ने आगे बताया कि पिछले वर्ष भी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सीपी) के निर्देशन में लगभग 465 गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसे बांग्लादेशियों को वापस डिपोर्ट किया गया था। उसी प्रकार इस वर्ष भी उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा।
फिलहाल, क्राइम ब्रांच सभी पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की पहचान एवं जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।