PM Portrait: जन्मदिन पर पीएम मोदी को तोहफा, महाराष्ट्र के कलाकार ने 60 किलो अनाज का इस्तेमाल कर बनाई तस्वीर
PM Portrait: पीएम मोदी के अनाज से बने चित्र को कलाकार गणेश खारे और उनकी टीम ने 18 घंटे की मेहनत के बाद तैयार किया है। किशोर तरवाड़े के अनुसार गेहूं, तिल, मसूर दाल, हरी मूंग दाल, ज्वार, रागी, तूर दाल और सरसो का इस्तेमाल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले पुणे में एक कलाकार ने अलग-अलग अनाजों जिसमें बाजरा और रागी (श्रीअन्न) भी शामिल हैं का उपयोग करके पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है। भाजपा कार्यकर्ता किशोर तरवाड़े ने कहा, "तस्वीर का आकार 10×18 फीट है और इसे गेहूं, दाल और बाजरा (ज्वार, रागी,) जैसे लगभग 60 किलोग्राम अनाज का उपयोग करके बनाया गया है। पुणे शहर के बुधवार पेठ इलाके में कालिका माता मंदिर भवन में आगंतुकों के लिए यह चित्र 16 सितंबर से 18 सितंबर तक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। डिस्प्ले को देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।"
पीएम मोदी के अनाज से बने चित्र को कलाकार गणेश खारे और उनकी टीम ने 18 घंटे की मेहनत के बाद तैयार किया है। किशोर तरवाड़े के अनुसार गेहूं, तिल, मसूर दाल, हरी मूंग दाल, ज्वार, रागी, तूर दाल और सरसो का इस्तेमाल किया गया है। पीएम मोदी 17 सितंबर को अपना 73वां जन्म दिन मनाएंगे। उनका जन्म 1950 में हुआ था।