{"_id":"6231d16f1f55052a362d3185","slug":"agustawestland-scam-cbi-files-charge-sheet-against-ex-defence-secretary-shashi-kant-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑगस्टा वेस्टलैंड घोटाला: सीबीआई ने पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत के खिलाफ दायर की चार्जशीट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑगस्टा वेस्टलैंड घोटाला: सीबीआई ने पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत के खिलाफ दायर की चार्जशीट
Wed, 16 Mar 2022 05:30 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 16 Mar 2022 05:30 PM IST
सार
सीबीआई ने शर्मा के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आरोप पत्र दायर किया, जो 2011 और 2013 के बीच रक्षा सचिव थे।
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने 3,700 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा और भारतीय वायु सेना के चार कर्मियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने शर्मा के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार से मंजूरी मिलने के बाद आरोप पत्र दायर किया, जो 2011 और 2013 के बीच रक्षा सचिव थे और उन्हें नियंत्रक और महालेखा परीक्षक नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने तत्कालीन एयर वाइस मार्शल जसबीर सिंह पनेसर (अब सेवानिवृत्त), डिप्टी चीफ टेस्ट पायलट एस ए कुंटे, तत्कालीन विंग कमांडर थॉमस मैथ्यू और ग्रुप कैप्टन एन संतोष को भी नामजद किया है। कुंटे और संतोष एयर कमोडोर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। यह कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से जुड़ा है।
विज्ञापन