फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agustawestland case: Two more lobbyist Deepak Talwar and Rajiv Saxena Extradited From Dubai

अगस्ता वेस्टलैंड केस: राजीव सक्सेना और दीपक तलवार को ईडी हिरासत में भेजा गया

Thu, 31 Jan 2019 09:20 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Thu, 31 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार
  • अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भारत सरकार को मिली बड़ी सफलता। 
  • क्रिश्चन मिशेल के बाद दो और दलाल लाए गए भारत।
  • दलाल राजीव सक्सेना और दीपक तलवार से पूछताछ हुई।
loader
Agustawestland case: Two more lobbyist Deepak Talwar and Rajiv Saxena Extradited From Dubai
राजीव सक्सेना को पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया - फोटो : ANI

विस्तार

अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर के कथित घोटाला मामले में भारत लाए गए दलाल राजीव सक्सेना को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने राजीव को 4 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया है। वहीं, एक और कॉर्पोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार को 7 दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया है। क्रिश्चन मिशेल को भारत लाने के बाद राजीव सहित दो दलालों को गुरुवार सुबह ही भारत लाया गया। 

अदालत में राजीव की वकील गीता लूथरा ने कहा कि जिस तरह से उन्हें भारत लाया गया है वह पूरी तरह गैरकानूनी है, इसलिए रिमांड की मांग भी खुद ब खुद गलत साबित होती है। 
 



अधिकारियों ने बताया कि राजीव शमशेर बहादुर सक्सेना 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर धन शोधन मामले में वांछित है और लॉबिस्ट दीपक तलवार विदेशी फंडिंग के जरिए प्राप्त 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग करने के मामले में ईडी तथा सीबीआई की वांछित सूची में है। इन्हें तड़के करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।

ईडी ने धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत दोनों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने उन्हें दिल्ली हवाईअड्डे इलाके से हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बताया कि दुबई प्रशासन ने भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर दोनों को बुधवार को पकड़ा था।

ईडी ने मध्य दिल्ली में एक केंद्र में दोनों से पूछताछ की और इनकी चिकित्सा जांच भी कराई। जिसके बाद इन्हें अदालत में पेश किया गया है।  इस मामले में सह आरोपी और कथित बिचौलिए ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन जेम्स मिशेल को हाल ही में दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में है।

सक्सेना के वकीलों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में प्रत्यर्पण की कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई और उन्हें भारत भेजते समय उनके परिवार या वकीलों से संपर्क नहीं करने दिया गया।

तलवार पर आपराधिक षडयंत्र, जालसाजी और उनके एनजीओ से एम्बुलेंस और अन्य सामान के लिए मिली 90.72 करोड़ रुपये की विदेशी निधि की कथित हेराफेरी के लिए एफसीआरए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संप्रग सरकार के दौरान कुछ विमान सौदों में भी उनकी भूमिका जांच के घेरे में है।
 
तलावार पर भ्रष्टाचार के आपराधिक मामलों में ईडी और सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। आयकर विभाग ने भी उस पर कर चोरी का आरोप लगाया है।

ईडी ने दुबई के पाम जुमेरह निवासी राजीव सक्सेना को मामले में कई बार समन भेजा था और उनकी पत्नी शिवानी सक्सेना को जुलाई 2017 में चेन्नई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया था। वह अब जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed