फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   agustawestland case key middleman approaches cbi lays down conditions for trial in india

अगस्ता वेस्टलैंड डील: बिचौलिए ने CBI को जांच में सहयोग की पेशकश की

Sun, 28 Aug 2016 07:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
agustawestland case key middleman approaches cbi lays down conditions for trial in india
- फोटो : PTI

वीवीआईआई हेलिकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में नया मोड़ आया है। बिचौलिए क्रिस्टियन मिशेल ने सीबीआई को चिठ्ठी लिखकर जांच में सहयोग करने का दावा किया है। यह पहली बार है जब मिशेल ने कहा है कि वो जांच में सहयोग करना चाहता है।

विज्ञापन


उसने यह भी कहा है कि सीबीआई चाहें तो वो दुबई में भी उससे बातचीत कर सकती है। हालांकि उसने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। वहीं सीबीआई का कहना है कि इससे पहले भी प्रस्ताव आ चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी से बात कहां और किस समय करनी है यह हम तय करेंगे आरोपी नहीं। मिशेल का कहना है कि वो इसमें दोषी नही है। उसने सीबीआई को चिठ्ठी लिखकर जांच में सहयोग करने का अश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्टियन मिशेल ने कुछ शर्तें भी रखी हैं

agustawestland case key middleman approaches cbi lays down conditions for trial in india

यह पहली बार है जब मिशेल ने भारतीय एजेंसियों से संपर्क साधा है। मिशेल ने दावा किया है कि उसका हेलिकॉप्टर घोटाले में कोई हाथ नहीं है। मिशेल का कहना है कि वो जांच में काफी मददगार साबित हो सकता है।

न्यूज चैनल एबीपी के मुताबिक सीबीआई को लिखी चिट्ठी में क्रिस्टियन मिशेल ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। उसने लिखा है कि वो भारत आकर पूछताछ का हिस्सा नहीं बनेगा। क्योंकि उसे डर है कि भारतीय एजेंसियां उसे जबरन हिरासत में ले सकती हैं। मिशेल ने कहा है कि अगर सीबीआई चाहे तो वो उससे दुबई में पूछताछ कर सकती है, लेकिन उसका वकील साथ रहेगा।

आपको बता दें कि क्रिस्टियन मिशेल ब्रिटेन का रहने वाला हथियारों का एजेंट है और आगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे में बिचौलिया था। फरार मिशेल की कंपनी को भी आगस्ता वेस्टलैंड कंपनी से रिश्वत की रकम मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed