{"_id":"5761531b4f1c1bb26511cee0","slug":"agusta-westland-scam-ed-filed-chargesheet-against-3-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला : ईडी ने 3 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला : ईडी ने 3 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिया क्रिस्टियन मिशेल जेम्स और दो अन्य के खिलाफ एक ताजा चार्जशीट दाखिल की है। मिशेल पर आरोप है कि उसने भारत के अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए पैसों का इंतजाम किया था।
विज्ञापन
इस महीने की शुरूआत में प्रवर्तन निदेशालय ने मिशेल के करीबी माने जाने वाले कारोबारी सूरज प्रकाश मेहरा के ठिकानों पर तलाशी ली थी। इससे पहले 9 जून को सीबीआई ने मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए गुजरात कैडर के एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला तब सुर्खियों में आया था जब इटली के एयरोस्पेस और डिफेंस निर्माण से जुड़ी कंपनी फिनमेक्कनिका के पूर्व मुखिया ओरसी को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ओरसी पर भारत सरकार से वीवीआईपी हैलीकॉप्टरों का सौदा हासिल करने के लिए कथित तौर पर 362 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप लगा।
विज्ञापन
दरअसल, मार्च, 2012 में भारत सरकार ने 12 अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टरों के ऑर्डर दिए। यह डील करीब 3600 करोड़ रुपये में तय हुई। घोटाले में पूर्व एयरचीफ एसपी त्यागी का भी नाम आया।