{"_id":"5d80854c8ebc3e93d1008ea2","slug":"agusta-westland-cbi-filed-application-rouse-avenue-court-for-interrogation-jailed-christian-michel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: सीबीआई ने क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ के लिए अनुमति मांगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: सीबीआई ने क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ के लिए अनुमति मांगी
Tue, 17 Sep 2019 12:38 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन मिशेल
- फोटो : ANI
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तिहाड़ केंद्रीय कारागार में बंद अगस्ता वेस्टलैंड मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल से पूछताछ करने की अनुमति के लिए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया है। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मिशेल से 20 सितंबर तक इस अर्जी पर जवाब मांगा है, जब अदालत इस मामले की सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
सीबीआई ने अपनी याचिका में जांच के लिए मिशेल के हस्ताक्षर और लिखावट के नमूने भी मांगे। एजेंसी ने अदालत को बताया कि मिशेल से कुछ और दस्तावेजों के साथ पूछताछ करने की आवश्यकता है।अदालत ने मिशेल को 20 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अदालत ने हाल ही में मिशेल को जमानत देने से इनकार कर दिया था। दुबई से प्रत्यर्पित किए गए मिशेल को ईडी ने पिछले साल 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। इस साल 5 जनवरी को ईडी द्वारा दर्ज मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज एक अन्य मामले में भी उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन
मिशेल, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई द्वारा की जा रही मामले की जांच में सामने आए तीन कथित बिचौलियों में से एक है। अन्य दो बिचौलिए गुइदो हेशके और कार्लो गेरोसा हैं।