वीवीआईपी चॉपर डील केस : सीबीआई के सामने आत्मसमर्पण करना चाहते हैं रतुल पुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और कारोबारी रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड धनशोधन मामले में आत्मसमर्पण करने की अनुमति के लिए दिल्ली की अदालत पहुंचे। अगस्ता वेस्टलैंड धनशोधन मामले को लेकर बिजनेसमैन रतुल पुरी ने कहा कि वह केंद्रीय जांच ब्यूरो के सामने आत्मसमर्पण करना चाहते हैं। मोजर बेयर बैंक धोखाधड़ी मामले में वह पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में है।
Agusta Westland money laundering case: Businessman Ratul Puri moves application stating he wants to surrender before the Central Bureau of Investigation Court. He is already in custody of Enforcement Directorate (ED) in connection with the Moser Baer bank fraud case. (file pic) pic.twitter.com/rdhulDNHMM
— ANI (@ANI) August 22, 2019विज्ञापन
बता दें रतुल पुरी 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले की जांच के दायरे में हैं। लेकिन अभी ईडी ने उन्हें बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले ईडी ने अदालत में ये बात भी कही थी रतुल पुरी अगस्ता वेस्टलैंड के मामले में जांच से बच रहे हैं। हालांकि पुरी ने अपने खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द करने के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की थी।
जांच एजेंसी ने पुरी की इस याचिका का विरोध कर कहा था कि उसने कई बार पुरी को बुलाया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। पुरी के वकील विजय अग्रवाल ने दावा किया था कि पुरी जांच में सहयोग करना चाहते हैं लेकिन एजेंसी उनके प्रति निष्पक्ष नहीं रही है।
अग्रवाल ने बाताया, "वो ईडी के साथ जांच में शामिल होना चाहते हैं लेकिन ईडी ने उन्हें ईमेल भेज दोपहर एक बजे बुलाया, जो कि ठीक नहीं है। कोई व्यक्ति इतने कम समय के नोटिस में जांच में कैसे शामिल हो सकता है।