फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agriculture Area of Rabi crops decreased production of pulses will reduce

Agriculture: रबी फसलों का रकबा घटा, कम होगा दालों का उत्पादन, इस साल लगभग 16.51 लाख हेक्टेयर में बुआई नहीं

Sat, 06 Jan 2024 07:51 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 07:51 AM IST
सार

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार  2023 के दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक कुल 629.65 लाख हेक्टेयर में ही रबी फसलों की बुआई हुई है, जबकि 2022 में दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक 646.16 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी।

विज्ञापन
Agriculture Area of Rabi crops decreased production of pulses will reduce
रबी फसल

विस्तार

रबी सीजन 2024 की बुआई लगभग समाप्त हो चुकी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल लगभग 16 लाख 51 हजार हेक्टेयर में फसलों की बुआई नहीं हो पाई है। इसमें दलहन की बुआई सबसे अधिक पिछड़ी है। इसका कारण भी मौसम में बदलाव को माना जा रहा है। आंकड़ों से संकेत मिलता है कि इस बार रबी का सीजन पिछली बार के मुकाबला कमजोर रहने की संभावना है।

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार  2023 के दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक कुल 629.65 लाख हेक्टेयर में ही रबी फसलों की बुआई हुई है, जबकि  2022 में दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक 646.16 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी। देश में अमूमन दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक रबी फसलों की बुआई पूरी हो जाती है। यह मोटे तौर पर देशभर में औसतन लगभग 648.41 लाख हेक्टेयर में होती है। यानी चालू सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले 16.51 लाख बुआई का रकबा घटा है।
विज्ञापन


अगर सामान्य क्षेत्रफल से इसकी तुलना करें तो  चालू सीजन में 18.76 लाख हेक्टेयर में फसलों की बुआई नहीं हो पाई है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चालू सीजन में रबी की दलहन फसलों की बुआई अच्छी खासी प्रभावित हुई है। देश में दिसंबर के अंत तक 142.49 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलें रोपी गई हैं, जबकि पिछले सीजन में 153.22 लाख हेक्टेयर में रोपी गई थीं। यानी  इस साल लगभग 10.72 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलें नहीं लगाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चने और मूंग की खेती प्रभावित
दहलन में सबसे अधिक चने और मूंग की खेती प्रभावित हुई है। पिछले साल 105.22 लाख हेक्टेयर में चना लगाया था, लेकिन इस साल केवल 97.05 लाख हेक्टेयर में लगाया है। इसके अलावा मूंग का रकबा भी पिछले सीजन में 2.93 लाख हेक्टेयर में मूंग की बुआई की गई थी, इस साल केवल 1.81 लाख हेक्टेयर में भी मूंग बोई गई है।


गेहूं की बुवाई का भी रकबा घटा
रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं है। चालू सीजन में 320.54 लाख हेक्टेयर में गेहूं लगाया गया है, जबकि पिछले सीजन में 324.58 लाख हेक्टेयर में गेहूं लगाया गया था। लगभग चार लाख हेक्टेयर में गेहूं की  बुआई नहीं की जा सकी है। जिन राज्यों में रबी की बुआई प्रभावित हुई है, उनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed