फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agreement in Assam-Nagaland: Both the states agreed to withdraw their security forces from the border areas, Himanta Sarma tweeted

असम-नागालैंड में सहमति: दोनों राज्य सीमावर्ती क्षेत्रों से अपने सुरक्षा बल हटाने को राजी

Sat, 31 Jul 2021 04:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 31 Jul 2021 04:04 PM IST
सार

असम व नागालैंड के बीच तनाव घटाने में शनिवार को बड़ी कामयाबी मिल गई। दोनों राज्य सीमावर्ती क्षेत्रों से सुरक्षा बलों को तत्काल हटाने पर सहमत हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Agreement in Assam-Nagaland: Both the states agreed to withdraw their security forces from the border areas, Himanta Sarma tweeted
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : facebook.com/himantabiswasarma

विस्तार

असम व मिजोरम के बीच जहां सीमा विवाद को लेकर गतिरोध कायम है, वहीं असम व नागालैंड के बीच तनाव घटाने पर सहमति हो गई है।

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। सरमा ने बताया कि असम व नागालैंड के मुख्य सचिवों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों से अपने-अपने सुरक्षा बल हटाने पर रजामंदी हो गई। ये सुरक्षा बल तत्काल हटा दिए जाएंगे। सुरक्षा बल सीमावर्ती क्षेत्रों से अपने आधार शिविरों में लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री सरमा ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए को सौंपा जाना चाहिए केस : सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने मिजोरम में उनके खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर कहा कि संघर्ष असम के इलाके में हुआ, इसलिए न्याय क्षेत्र राज्य का बनता है, लेकिन यदि वहां केस दर्ज हुआ है तो अच्छा है। इस केस को एनआईए को सौंपा जाना चाहिए, ताकि वह जांच कर सके।





सरमा ने कहा कि उन्हें जांच में शामिल होकर खुशी होगी। यह केस तटस्थ एजेंसी को क्यों नहीं सौंपा जा रहा है, खासकर तब जब यह घटना असम के सीमा क्षेत्र में हुई है। सरमा ने ट्वीट कर कहा कि वह मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा को पहले ही यह बात कह चुके हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed