फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Agniveers are not just soldiers but leaders, innovators and defenders CDS Anil Chauhan

Agniveer: सीडीएस अनिल चौहान ने बढ़ाया जवानों का हौसला, अग्निवीरों को बताया देश के नायक; प्रौद्योगिकी पर भी जोर

Mon, 20 May 2024 07:11 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 20 May 2024 07:11 PM IST
सार

Agniveer: सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि अग्निवीर सिर्फ सैनिक नहीं बल्कि देश के नायक हैं। उन्होंने भविष्य में होने वाले युद्धों में नई प्रौद्योगिकी की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

विज्ञापन
Agniveers are not just soldiers but leaders, innovators and defenders CDS Anil Chauhan
सीडीएस अनिल चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को मराठा लाइट इंफेंट्री रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया। बेलगावी स्थित रेजिमेंटल सेंटर में सीडीएस ने अग्निवीरों को संबोधित किया। अपने संबोधन में जनरल चौहान ने सेना में सेवा के उद्देश्य और सैन्य ढांचे में अग्निवीरों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर सिर्फ सैनिक ही नहीं बल्कि नायक हैं और देश की संप्रभुता के रखवाले हैं।  

विज्ञापन


‘भविष्य के युद्धों में नई प्रौद्योगिकी की आवश्यकता’
एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि सीडीएस ने भविष्य में होने वाले युद्धों को घातक करार देते हुए इनकी प्रकृति के बारे में भी बताया। उन्होंने भविष्य में होने वाले युद्धों में साइबर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की प्रमुखता पर जोर दिया। सीडीएस ने प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भविष्य के युद्धों को नई सोच और नई प्रौद्योगिकी की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


सीडीएस ने अग्निवीरों को दी बधाई
जनरल चौहान ने इस दौरान अग्निवीरों को भारतीय सेना में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के प्रति अग्निवीरों के असाधारण कर्तव्य का प्रमाण है। सीडीएस के अनुसार एक सैनिक और उसके परिवार को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। चुनौतियों से भरे वातावरण में काम करते समय एक सैनिक को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जनरल अनिल चौहान ने यह भी आश्वासन दिया कि कई चुनौतियों के बाद भी अग्निवीरों को अपनी ड्यूटी बहुत अच्छी लगेगी। उन्होंने कहा कि हर एक कदम के साथ अग्निवीरों का व्यक्तिगत विकास होगा और देश की सेवा करने में गर्व महसूस होगा। सीडीएस ने अग्निवीरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोशिशें जारी रखने और अपने साथियों के लिए रोल मॉडल के रूप में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed