फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   age dispute deepens IN NEET

नीट में अब उम्र सीमा का विवाद गहराया, छात्रों ने SC में दाखिल की याचिका

Mon, 06 Feb 2017 06:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 06:41 AM IST
विज्ञापन
age dispute deepens IN NEET

 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2017-18 में स्टूडेंटों की उम्र सीमा तय किए जाने का विवाद अब गहरा गया है। गत शनिवार को ही कुछ स्टूडेंटों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस पर जल्द सुनवाई संभव है। स्टूडेंटों की मांग है कि 25 साल की अधिकतम उम्र सीमा का बंधन हटाया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो तमाम स्टूडेंट नीट का पेपर नहीं दे सकेंगे। 

विज्ञापन


नीट का आयोजन सात मई को होगा। इससे पहले ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने प्रवेश परीक्षा और एडमिशन की शैक्षिक योग्यता तय कर दी। पहले कहा कि अब तीन बार ही पेपर दिए जा सकेंगे। इसका जबरदस्त विरोध हुआ तो फैसला वापस ले लिया गया। एमसीआई ने नीट में शामिल होने वाले स्टूडेंटों की न्यूनतम उम्र सीमा 17 साल और अधिकतम 25 साल रखा है। इसका भी स्टूडेंट विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन


स्टूडेंटों का कहना है कि जुलाई 2016 से एमबीबीएस, बीडीएस में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं। कोचिंग पर लाखों रुपये खर्च हो गए। अब उम्र सीमा की नई नियमावली से पेपर देने को नहीं मिलेगा। स्टूडेंटों ने इस संबंध में केंद्रीय चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र भी लिखे हैं। सबने कहा है कि उम्र की सीमा में एक साल की छूट दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कसा शिकंजा
नीट में तीन बार पेपर देने की अनिवार्यता का विरोध करने और रेलवे ट्रैक बाधित करने वाले 2000 अज्ञात छात्रों पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। पुलिस ने काकादेव में नाकेबंदी कर दी है। स्टूडेंटों के साथ ही कुछ कोचिंग संचालकों पर भी निगाह है। पुलिस का मानना है कि स्टूडेंटों को उकसाकर रेलवे ट्रैक, जीटी रोड तक भेजा गया। इस मामले में आरपीएफ कन्नौज ने मुकदमा भी दर्ज किया है। बताते चलें कि शनिवार की देररात कई थानों की पुलिस ने काकादेव में डेरा जमाया। अज्ञात छात्रों के पहचान की कोशिश भी की गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed