फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after Zakir Musa death, al-Qaeda named its new commander and his deputy for kashmir valley

कश्मीर: जाकिर मूसा के खात्मे के बाद अलकायदा ने घोषित किया नया कमांडर

Fri, 07 Jun 2019 10:53 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 07 Jun 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
after Zakir Musa death, al-Qaeda named its new commander and his deputy for kashmir valley
आतंकी जाकिर मूसा (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल

जम्मू-कश्मीर में अल-कायदा के कमांडर जाकिर मूसा के खात्मे के बाद आतंकी संगठन ने नए कमांडर और दो उप-कमांडरों के नाम की घोषणा की है। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स ने रिपोर्ट छापी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन घाटी के बाहर अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है और पंजाब में भी उसकी मौजूदगी है। बुधवार को अंसार गजवा-उल-हिंद ने 12 मिनट का एक वीडियो जारी किया। जिसमें अब्दुल हमीद लेलहारी उर्फ हारून अब्बास को जाकिर मूसा के स्थान पर स्थानीय कमांडर घोषित किया गया। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने पिछले महीने मूसा को मार गिराया था। अलकायदा के प्रवक्ता के ऑडियो बयान के अनुसार अबु उबैदा और गाजी इब्राहिम खालिद की तैनाती उप-कमांडर के तौर पर की गई है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार आतंकी संगठन के पाकिस्तान से संपर्क होने की बात से मना नहीं किया जा सकता। अधिकारी ने कहा, 'पाकिस्तान कश्मीर घाटी में आतंकवाद फैलाने के लिए मुखौटों का इस्तेमाल करता रहा है। अंसार गजवा समूह अल-कायदा से संबद्धता का दावा करता है। उसके पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क होने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन


मूसा इस संगठन का 27 जुलाई 2017 से मुखिया था। वह इससे पहले 2016 में बुरहान वानी की हत्या के बाद आतंकी समूह हिज्बुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख के तौर पर तैनात था। मूसा ने 2016 में एक धमकी भरा वीडियो जारी किया था। जिसमें हुर्रियत नेताओं के सिर कलम करने और कश्मीर में इस्लामिक कानून लागू करने की बात कही गई थी। खुफिया अधिकारियों के आंकलन के अनुसार उसने घाटी के लगभग दो दर्जन युवाओं की भर्ती की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने पिछले साल तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था जिसमें मूसा का कजिन भी शामिल था। जिससे अंसार गजवा उल-हिंद के कश्मीर के बाहर पैर फैलाने की संभावित योजना होने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से भारत के पश्चिमी सीमा पर आतंकवाद का दायरा बढ़ाने की कोशिश होने का संदेह बढ़ा था। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा अधिकारियों ने इस साल 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। जहां अल कायदा अपनी मौजूदगी को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है वहीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने दायर की चार्जशीट में इस बात की पुष्टि की है कि इस्लामिक स्टेट घाटी में मौजूद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed