{"_id":"5be51b04bdec2269807e094f","slug":"after-up-gujarat-and-maharashtra-bjp-aim-a-name-change-for-hyderabad-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने कहा जीतने पर बदलेंगे हैदराबाद का नाम, कांग्रेस ने दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा नेता ने कहा जीतने पर बदलेंगे हैदराबाद का नाम, कांग्रेस ने दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा द्वारा हैदराबाद का नाम बदलने वाले बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि वो "क्या सोचते हैं यह सब डायलॉगबाजी करने से वोट मिल जाएगा। मैं हैदराबादी हूं और हम बड़ी दिलचस्पी और गर्व से ये कहते हैं।" रेणुका ने आगे कहा कि "ये कौन होते हैं टांग अड़ाने और नाम बदलने वाले। जाएं अपना नाम बदल लें हमें कोई एतराज नहीं।" "शहर का नाम, हमारी पहचान ये सब बदलने की कोशिश करेंगे तो सिंह जी को बहुत तकलीफ होगी।"
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा नेता राजा सिंह ने हैदराबाद का नाम बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया था। राजा ने कहा था कि अगर तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनती है तो हमारा उद्देश्य हैदराबाद का नाम बदलना होगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य शहरों के नाम बदलना भी हमारा उद्देश्य होगा। सत्ता में आने के बाद हमारा पहला उद्देश्य विकास होगा।
विज्ञापन
हमारा दूसरा उद्देश्य प्रदेश के शहरों के नाम बदलना होगा और शहरों के नाम बदलकर उनके नाम पर रखेंगे जिन्होंने हमारे देश, धार्मिकता और तेलंगाना के लिए काम किया है। सिंह ने आगे कहा कि 16 वीं शताब्दी के दौरान इस क्षेत्र पर शासन करने वाले कुतुब शाहियों ने भाग्यनगर का नाम बदलकर हैदराबाद कर दिया था। हम अन्य स्थानों के नाम भी बदलेंगे जिनमें सिकंदराबाद और करीमनगर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सिंह ने गुरुवार को एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक "मुस्लिम मुक्त" भारत चाहते हैं वाले बयान का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को ओवैसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए, ये अक्सर तेलंगाना के खिलाफ बात करते हैं। बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।