{"_id":"57af9b7b4f1c1be534ee4648","slug":"after-twenty-days-of-kidnapping-kidnapped-student-found-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बीस दिन बाद दिल्ली में मिली अगवा छात्रा आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अपहरण के बीस दिन बाद दिल्ली में मिली अगवा छात्रा आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 14 Aug 2016 03:43 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले महीने होलागढ़ इलाके से अगवा की गई हाईस्कूल की छात्रा को पुलिस टीम ने दिल्ली में बरामद कर लिया। वहां से भागकर आए आरोपी युवक को पुलिस ने यहां उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसे अपहरण और रेप के आरोप में जेल भेज दिया गया। लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उसने आरोपी युवक से अपनी मर्जी से शादी की बात कही है लेकिन नाबालिग होने के कारण पुलिस ने रेप केस बना दिया है।
विज्ञापन
दहियावां बाजार होलागढ़ इलाके में रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा 18 जुलाई को लापता हो गई। उसके पिता ने अभिषेक उर्फ गोलू, उसके पिता लाला, मां राधा देवी और बहनोई आशीष के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
तब से पुलिस अगवा छात्रा की तलाश में भटक रही थी। जांच कर रहे उपनिरीक्षक एहसानुल हक खां को जानकारी मिली कि आरोपी अभिषेक कुमार दिल्ली के कापड़खेड़ा इलाके में किराए के कमरे में रहकर मोबाइल बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। उसका बहनोई आशीष भी वहीं रहता है।
दस अगस्त को दरोगा खां ने सिपाहियों नीरज पांडेय, नाजिम और विमला देवी के साथ दिल्ली जाकर छात्रा को आरोपी अभिषेक के कमरे से बरामद कर लिया।
मगर पुलिस टीम को देख वह भाग निकला दिल्ली से लौटी पुलिस टीम ने अभिषेक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से अभिषेक से शादी की है।
मगर हाईस्कूल के सर्टिफिकेट के तहत वह नाबालिग है इसलिए लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है जबकि आरोपी युवक को नैनी जेल भेज दिया गया।