फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After their interaction PM Modi gifts Bill Gates Vocal for Local gift hampers, see the pictures

Gifts: बिल गेट्स ने दीं पोषण से जुड़ी किताबें, तो PM ने दिए 'वोकल फॉर लोकल' गिफ्ट्स, जानें क्या कुछ खास

Fri, 29 Mar 2024 11:44 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:44 AM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि वह वोकल फॉर लोकल और वन डिस्ट्रिक्ट प्रोडक्ट अभियान चला रहे हैं। इसलिए जब भी कोई मेहमान आता है तो भारत के किसी जिले का सामान उसे उपहार में देते हैं। इससे जिले के लोगों को गर्व महसूस होता है।

विज्ञापन
After their interaction PM Modi gifts Bill Gates Vocal for Local gift hampers, see the pictures
पीएम मोदी ने बिल गेट्स को दिए 'वोकल फॉर लोकल' गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच इस बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लेकर डिजिटल पेमेंट्स तक के मुद्दे पर बात की। बातचीत के बाद गेट्स ने पीएम मोदी को कुछ पोषण से जुड़ी किताबें उपहार में दीं। वहीं, प्रधानमंत्री ने उन्हें 'वोकल फॉर लोकल' गिफ्ट हैम्पर दिया।

विज्ञापन

 

हम पोषण पर प्रगति कर रहे: गेट्स
बिल गेट्स ने पीएम मोदी को उपहार में किताबें देते हुए कहा, 'ये कुछ पोषण से जुड़ी की किताबें हैं। अंततः हम पोषण पर प्रगति कर रहे हैं।' इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तमिलनाडु के खास मोती दिए
वहीं, नरेंद्र मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' गिफ्ट हैम्पर दिया। इसमें एक मोती का बॉक्स था, जिसपर मोदी ने कहा कि यह तमिलनाडु के थूथुकुडी में बनाए गए मोती हैं। उन्होंने कहा कि तूतीकोरिन या थूथुकुडी को तमिलनाडु के पर्ल सिटी के रूप में जाना जाता है। वहां के मछुआरे इस क्षेत्र में बहुत बड़ा काम करते हैं। 



मोदी ने कहा, 'मैं एक बार तूतीकोरिन गया था, तभी वहां से यह लाया था। मैंने उसी वक्त सोचा था कि आपको यह दिखाऊंगा और आपके लिए लेकर भी आऊंगा।' इस पर गेट्स ने पीएम धन्यवाद किया।


टेराकोटा की मूर्ती
पीएम ने टेराकोटा की मूर्ती देते हुए कहा कि यह भारत की बहुत पुरानी परंपरा है, लेकिन यह तमिलनाडु की कला है। इन्हें वहां के मंदिरों, घरों में रखा देख सकते हैं। वो लोग पूजा के लिए भी इसी तरह की खास चीजें बनाते हैं। 



पश्मीना भी गिफ्ट में दिया
वहीं, बिल गेट्स को पश्मीना देते हुए पीएम ने कहा कि यह हमारे यहां काफी प्रसिद्ध है। इसे कश्मीर से लाया गया है।



इसके अलावा पीएम मोदी ने उन्हें केसर, दार्जिलिंग की नीलगिरी चाय भी गिफ्ट में दी। 



जिले के लोगों को गर्व महसूस होता
पीएम मोदी ने कहा कि वह वोकल फॉर लोकल और वन डिस्ट्रिक्ट प्रोडक्ट अभियान चला रहे हैं। वह देश में बनने वाली चीजों को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसलिए जब भी कोई मेहमान आता है तो भारत के किसी जिले का सामान उसे उपहार में देते हैं। इससे जिले के लोगों को गर्व महसूस होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed