{"_id":"60ea0f678ebc3ed017327756","slug":"after-the-land-purchase-dispute-there-will-be-economic-and-legal-advisory-committees-in-the-ram-mandir-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन खरीद विवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में होंगी आर्थिक और कानूनी सलाहकार समितियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जमीन खरीद विवाद के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में होंगी आर्थिक और कानूनी सलाहकार समितियां
Sun, 11 Jul 2021 02:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:51 AM IST
सार
- ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने चित्रकूट में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक के पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले। सूत्रों के मुताबिक राय ने भागवत को पूरे मामले से अवगत कराया। हालांकि इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि राय और एक अन्य सदस्य अनिल मिश्रा को किनारे किया जा सकता है।
विज्ञापन
ram mandir
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जमीन खरीद पर विवाद के बाद अब आर्थिक और कानूनी सलाहकार समितियां गठित की जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक ये समितियां लेनदेन पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
इधर, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने चित्रकूट में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक के पूर्व संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले। सूत्रों के मुताबिक राय ने भागवत को पूरे मामले से अवगत कराया। हालांकि इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि राय और एक अन्य सदस्य अनिल मिश्रा को किनारे किया जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि आप नेता संजय सिंह ने उन पर जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। संघ के सूत्रों के मुताबिक निर्माण प्रक्रिया को रोकने के लिए यह आरोप विपक्ष का राजनीतिक हथकंडा था।
विज्ञापन
संघ के शीर्ष पदाधिकारी ने कहा, चंपत राय संघ प्रमुख भागवत से मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। वह पूरा काम देख रहे हैं और समर्पित हैं, इसलिए किसी को किनारे नहीं किया जाएगा। यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमोदित ट्रस्ट है।