{"_id":"59587b054f1c1b854d8b45ab","slug":"after-the-iftar-party-sri-rama-sene-to-purify-temple-hall-from-cow-urine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकः मठ में इफ्तार पार्टी, श्रीराम सेना बोली- गोमूत्र से करेेंगे शुद्धीकरण ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटकः मठ में इफ्तार पार्टी, श्रीराम सेना बोली- गोमूत्र से करेेंगे शुद्धीकरण
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
iftar party
- फोटो : The hindu
देश में इन दिनों धार्मिक असहिष्णुता का माहौल गर्म चल रहा है। मौजूदा मामला कर्नाटक के प्राचीन कृष्ण मठ परिसर से आया है। इसमें सामाजिक सद्भावना के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी के आयोजन के खिलाफ श्रीराम सेना जोर-शोर से विरोध प्रदर्शन कर रही है। उसका कहना है कि मंदिर परिसर का गोमूत्र से शुद्धीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
द् हिंदू की खबर के मुताबिक इसी क्रम में श्रीराम सेना इकाई और हिंदू जनजागृति समिति ने आज उडुपी के क्लॉक टावर पर भजन गायन का कार्यक्रम रखा है। इसके अलावा श्रीराम सेना इकाई और हिंदू जनजागृति समिति की तरफ से इफ्तार पार्टी की दावत तथा नवाज होने के बाद कृष्ण मंदिर परिसर को गोमूत्र से शुद्धीकरण करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इस पार्टी का आयोजन मुसलमानों के लिए पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेष तीर्थ स्वामीजी ने किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीराम सेना ने इस किए गए इस आयोजन पर नाराजगी प्रकट की है। मामले में श्रीराम सेना मेंगलुरु डिविजन के सचिव मोहन भट्ट ने कहा है कि यह गलत किया गया और अब मंदिर परिसर का गोमूत्र से शुद्धीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन