फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the elections BJP has 69 seats and Congress 50 seats in the upper house Rajya Sabha

चुनाव के बाद राज्यसभा में भाजपा की 69, कांग्रेस की 50 सीटें, अटके बिल पारित होने की जगी उम्मीद

Sun, 25 Mar 2018 04:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Mar 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
After the elections BJP has 69 seats and Congress 50 seats in the upper house Rajya Sabha
बीजेपी
राज्यसभा की 58 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव के बाद भाजपा को 11 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को चार सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। इस चुनाव में सत्ताधारी पार्टी की स्थिति न सिर्फ मजबूत हुई है, बल्कि अपने मुख्य विपक्षी दल को इसने संख्याबल में काफी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 28 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की जबकि उसके 17 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अगले सप्ताह कांग्रेस के 14 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जबकि चुनाव में उसके 10 उम्मीदवार ही जीत पाए।
विज्ञापन


अगले सप्ताह जीते हुए सदस्यों के शपथ लेने के बाद 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या 58 से बढ़कर 69 हो जाएगी जबकि कांग्रेस सदस्यों की संख्या 54 से घटकर 50 रह जाएगी। हालांकि भाजपा-नीत राजग से घटक दलों का अलग होना जारी है। हाल ही में इसके चार साल पुराने घटक दल तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने राजग छोड़ने का फैसला किया है। उच्च सदन में टीडीपी के छह सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस की तरह अपने दूसरे विपक्षी दल सपा को भी भारी नुकसान पहुंचाया। सपा के छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है लेकिन उसके एक सदस्य ही सदन पहुंचने में सफल रहे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि अन्नाद्रमुक, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस और बीजद जैसे दलों के  के कारण भाजपा उच्च सदन में मजबूत स्थिति में आ गई है। ये सभी दल राजग का हिस्सा तो नहीं हैं लेकिन सरकार के विधायी एजेंडे का खुलकर समर्थन करते हैं।


मोदी सरकार के कई विधेयक बहुमत के अभाव और एकजुट विपक्ष के विरोध के कारण उच्च सदन में अटके हुए हैं। राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार जीत से उच्च सदन में पार्टी की संख्या बढ़ रही है। इससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये विधेयक अब राज्यसभा से भी पारित हो जाएंगे। वहीं कई राज्यों में सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस की स्थिति राज्यसभा में भी लगातार कमजोर होती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed