{"_id":"5fa106bcfa718f45d61e19fc","slug":"after-terrorist-attack-in-vienna-austria-closed-the-embassy-in-new-delhi-till-november-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रिया सतर्क : दिल्ली स्थित दूतावास बंद, वियना में हमले के बाद उठाया कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑस्ट्रिया सतर्क : दिल्ली स्थित दूतावास बंद, वियना में हमले के बाद उठाया कदम
Tue, 03 Nov 2020 01:03 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया ने नई दिल्ली में स्थित दूतावास बंद किया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंकी हमले के बाद एहतियातन नई दिल्ली स्थित ऑस्ट्रियाई दूतावास को 11 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। दूतावास की तरफ से मंगलवार को एक बयान जारी किया गया, जिसमें दूतावास बंद करने की जानकारी दी गई। लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजधानी वियना में आधुनिक हथियारों से लैस हमलावरों ने सोमवार रात लोगों पर जमकर गोलीबारी की। इस हमले में हमलावर समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। शहर के मेयर ने बताया कि घायलों में से सात की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
एक हमलावर ढेर, आईएस का समर्थक था
ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहमर ने कहा है कि जिस एक हमलावर को ढेर किया गया है, वो चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट का समर्थक था। मंत्री ने हमले के बाद लोगों से कहा कि वह घरों में ही रहें। साथ ही अभिभावकों से कहा है कि वह मंगलवार को अपने बच्चों को स्कूल न भेजें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Vienna में मुंबई जैसा आतंकी हमला, सामने आए हर शख्स पर अंधाधुंध गोलियां बरसाते रहे आतंकी
गृह मंत्री ने मंगलवार सुबह संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमलावर की उम्र और उसके निवास स्थान को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने लोगों को सिटी सेंटर से दूर रहने का कहा है। लोगों से कहा गया है कि वह बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। सार्वजनिक जगहों पर ना जाएं और घर में रहें, जहां आप सबसे अधिक सुरक्षित हैं।
छह इलाकों में गोलीबारी
वहीं, पुलिस ने कहा, स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे सिटी सेंटर में एक सड़क पर गोलीबारी की पहली घटना सामने आई। उन्होंने बताया की राजधानी के छह इलाकों में गोलीबारी की गई है। एक अपुष्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर हथियारों को हाथों में लिए सड़कों पर गुजर रहा है और लोगों पर सरेआम गोलीबारी कर रहा है।
आतंकवाद से नहीं डरेंगे
ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने एक हमलावर को ढेर करने के लिए पुलिस की प्रशंसा की है और वचन दिया है कि हम कभी भी आतंकवाद से नहीं डरेंगे और इन हमलों का मुकाबला हर तरह से करेंगे। वियना के मेयर माइकल लुडविग ने कहा है कि 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से सात की हालत गंभीर है।