फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After returning from China, PM Modi will solve the alliance issue with JDU

चीन से लौटने के बाद जदयू से गठबंधन की गुत्थी सुलझाएंगे पीएम मोदी!

Sun, 03 Sep 2017 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
After returning from China, PM Modi will solve the alliance issue with JDU
पीएम मोदी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक और विस्तार संभव है। रविवार को विस्तार और फेरबदल के बाद चीन और म्यांमार के दौरे पर रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी के स्वदेश वापसी के बाद जदयू से गठबंधन की गुत्थी सुलझ सकती है।  

विज्ञापन


चूंकि मंत्रिमंडल में अब भी 5 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है, इसलिए विस्तृत बातचीत के बाद विस्तार के जरिए जदयू सहित अन्य सहयोगियों शिवसेना, टीडीपी और अन्नाद्रमुक का रास्ता तय किया जा सकता है। प्रधानमंत्री भी जदयू का प्रतिनिधित्व हर हाल में सुनिश्चित करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: लालू का तंज, नीतीश का हाल झुंड से भटके बंदर जैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में एक और विस्तार के संदर्भ में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री की स्वदेश वापसी के बाद इस सिलसिले में सहयोगी दलों से बातचीत कर भविष्य की राह बनाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक विस्तार पर हुई बातचीत में भाजपा जदयू को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का पद देने का प्रस्ताव भी रखा था। 


बिहार के सीएम ने कैबिनेट मंत्री के लिए आरसीबी सिंह का नाम भेजे जाने का मन भी बना लिया था। मगर विभाग के मामले में पेच फंस गया। चूंकि इस समय मोदी मंत्रिमंडल में 76 सदस्य हैं। ऐसे में पीएम 5 और मंत्रियों को अपनी टीम में जगह दे सकते हैं।

पढ़ें: लालू के वार पर त्यागी का पलटवार, कहा- ये BJP का आतंरिक फेरबदल था NDA का नहीं

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अन्नाद्रमुक को पहले दोनों धड़ों में विलय की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जदयू से विमर्श के बाद रास्ता निकल सकता है, मगर एक और कैबिनेट बर्थ मांग रही शिवसेना के साथ बीच का रास्ता निकालना मुश्किल दिख रहा है। वैसे भी पार्टी की इच्छा जदयू को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने की है। ऐसे में अगर विभाग के सवाल पर सहमति बनी तो मोदी मंत्रिमंडल में एक और विस्तार संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed