फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Raping A 10 year old Innocent In Surat, The Child Was Crushed By Head Gujarat

गुजरात: पहले कराया नाश्ता, फिर 10 साल की बच्ची से गैंगरेप और सिर कुचलकर मार डाला

Tue, 08 Dec 2020 10:26 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 08 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
After Raping A 10 year old Innocent In Surat, The Child Was Crushed By Head Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दो आरोपियों ने एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची का सिर कुचल दिया और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सुबह से लापता थी बच्ची

दरअसल, उघना जिले में रहने वाले श्रमिक परिवार की 10 साल की बेटी सोमवार सुबह लापता हो गई थी। परिजनों ने बच्ची को बहुत ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। दोपहर तक बच्ची का पता न चलने पर परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची आरोपी दिनेश के साथ एक नाश्ते की दुकान पर दिखी थी। नाश्ता कराने के बाद वह बच्ची को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के जरिए मिला आरोपी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस आरोपी के पास पहुंच गई। दिनेश को रात करीब 9 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसका दूसरा साथी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसको भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप करने बाद बच्ची का सिर फोड़कर हत्या

पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बच्ची को सुबह नाश्ता कराकर अपने साथ सूनसान जगह पर ले गया, जहां पर उसने बच्ची का रेप किया और उसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed