फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Pakistan tour Kulbhushan Jadhav's family is in depressed 

पाकिस्तान में हुए बुरे बर्ताव से तनाव में हैं जाधव की मां और पत्नी

Thu, 28 Dec 2017 12:05 PM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Thu, 28 Dec 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
After Pakistan tour Kulbhushan Jadhav's family is in depressed 

पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ बदसलूकी से नाराज जाधव के एक रिश्तेदार ने बताया कि वहां से लौटने के बाद से परिवार काफी तनाव में है। रिश्तेदार ने बताया कि हम बेहद निराश हैं और परिवार के पाकिस्तान दौरे के बारे में बात करने के मूड में नहीं हैं।

विज्ञापन


रिश्तेदार ने बताया कि हम इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकते, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय मसला है और भारत सरकार इस पर काम कर रही है। यदि हम इस पर बात करेंगे तो इससे जाधव की रिहाई की प्रक्रिया पर असर पड़ेगा। जैसा कि मालूम है कि जाधव की मां अवंती और पत्नी चेतनकुल सोमवार को पाकिस्तान गई थीं और कुलभूषण और उनके बीच शीशे की दीवार खड़ी करके उनकी बात कराई गई थी। उन्होंने बताया कि उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कुलभूषण मामले में पाक का नया पैंतरा, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजीं मां-पत्नी की जूतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार ने बताया कि वह यह जानकर काफी भयभीत हैं कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनके मंगलसूत्र और कड़े उतरवाने के बाद मुलाकात की इजाजत दी। यहां तक कि बातचीत के दौरान चेतनकुल की बिंदी तक दिखाई नहीं दे रही है। 

मुलाकात के दौरान कब्जे में ले ली थी जाधव की मां और पत्नी की जूतियां

After Pakistan tour Kulbhushan Jadhav's family is in depressed 
kulbhushan jadhav
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यह मुद्दा उठाने और इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के बाद पाक अधिकारियों ने दलील दी थी कि उन्हें दोनों महिलाओं के जूतों में कुछ गड़बड़ी की आशंका थी, इसीलिए उन्हें जांच के लिए रखा गया था।

यह भी पढ़ेंः मुलाकात से पहले जाधव की मां-पत्नी के कपड़े बदलवाए, बेशर्म पाक मीडिया बोला- सब जायज

हालांकि पाक अधिकारियों ने यह सफाई भी दी थी कि उन्हें इसके बदले में नई जूतियां दे दी गई थीं। लेकिन इस मुद्दे पर पाकिस्तान को चारों तरफ से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर उसके अमानवीय रुख को भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाने की तैयारी कर ली है। ऐसे में अपना पक्ष सही साबित करने के लिए पाकिस्तान ने नया पैंतरा चलते हुए जाधव की मां और पत्नी की जूतियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाक अधिकारियों को अंदेशा है कि दोनों की जूतियों में 'धातु की वस्तु' जो कैमरा या कोई चिप भी हो सकती है। पाक के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने इसमें किसी संदेहास्पद वस्तु की आंशका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed