फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After nomination venkaiah naidu says, Party is my mother

नामांकन के बाद बोले वेंकैया नायडू- पार्टी ही मेरी मां, जिसके साये में पलकर बड़ा हुआ

Tue, 18 Jul 2017 05:36 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Tue, 18 Jul 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
After nomination venkaiah naidu says, Party is my mother
वेंकैया नायडू - फोटो : twitter

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्‍मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दो सेट में नामांकन दाखिल करने के बाद वेंकैया मीडिया से मुखातिब हुए और उम्‍मीदवार बनाए जाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

विज्ञापन


वेंकैया ने कहा- "मैं पिछले चार दशक से आम जनता से जुड़ा रहा हूं लोगों से जुड़े रहना और उनके लिए काम करना मेरा जुनून है। उप राष्ट्रपति पद पर आने के बाद भी मैं प्रयास करता रहूंगा कि आम जनता के लिए कुछ कर सकूं।"
विज्ञापन


बकौल वेंकैया, "उप राष्ट्रपति का कार्यालय कुछ अलग विशेषताओं वाला होता है, उम्‍मीद है मैं इसके साथ न्याय कर पाऊंगा। चुने जाने के बाद मैं परंपराओं, मानदंडों और नीति निर्धारण के तमाम प्रावधानों को ख्याल रखकर कार्यालय की गरिमा बनाए रखने का पूरा प्रयास करूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर भावुक होते हुए नायडू ने कहा- वह एक साल के थे जब उनकी मांग का निधन हो गया, उसके बाद पार्टी ही मेरी मां की तरह रही, जिसके साये में पलकर बड़ा हुआ। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि यह बड़ा दुखदायक है कि पार्टी से अब मेरी विदाई हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed