{"_id":"5aec31684f1c1b87028b801c","slug":"after-meet-husband-s-ex-girlfriend-wife-reached-court-for-divorce-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की जिद के आगे झुककर मिलवाया पूर्व प्रेमिका से, तलाक के लिए पहुंची कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पत्नी की जिद के आगे झुककर मिलवाया पूर्व प्रेमिका से, तलाक के लिए पहुंची कोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के महसाणा में एक युवक की पत्नी उससे कहती थी कि वह उसकी पूर्व प्रेमिका से मिलना चाहती है। दोनों की एक बेटी भी है और शादी को 7 साल हो चुके हैं। एक दिन पत्नी की जिद के आगे झुककर उसने उसे अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलवा दिया। पत्नी की ये जिद उसे इतनी भारी पड़ी कि उसका दांपत्य जीवन ही खतरे में पड़ गया। विवाद तब और बढ़ गया जब बुधवार को पत्नी तलाक के लिए कोर्ट जा पहुंची।
विज्ञापन
युवक की पत्नी कभी-कभी उसकी पूर्व प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ जाती थी। फिर एक दिन विवाह समारोह में उसकी प्रेमिका आने वाली थी। जहां उसे और उसकी पत्नी को भी शामिल होना था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी की मुलाकात प्रेमिका से करवा दी। इसके बाद पत्नी ने उस पर सवालों की बौछार कर दी और तलाक की मांग करने लगी। जब वह कोर्ट पहुंची तो उसने दो वकीलों से कहा कि वह कैसे भी करके उसका तलाक करवा दें।
विज्ञापन
इसके बाद वकीलों ने उसे बहुत समझाया पर पत्नी अपनी आपा खो बैठी थी। फिर वकीलों ने उसकी सारी शंकाओं और सवालों के जवाब दिलवाए। इसके करीब एक घंटे बाद उसका गुस्सा शांत हुआ और वह पति के साथ रहने को तैयार हुई। फिर दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन