फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After lenin statue vandalised in tripura Periyar statue damaged in Tamilnadu

तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति तोड़ने की कोशिश, बीजेपी के दफ्तर पर फेंके गए पेट्रोल बम

Wed, 07 Mar 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर Updated Wed, 07 Mar 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
After lenin statue vandalised in tripura Periyar statue damaged in Tamilnadu
पेरियार की क्षतिग्रस्त प्रतिमा - फोटो : ANI

त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति गिराए जाने के बाद अब तमिलनाडु में भी इसका असर देखने को मिला। तमिलनाडु में बड़े समाज सुधारक रहे पेरियार की मूर्ति को गिराने की कोशिश की गई। तमिलनाडु की इस घटना से पहले बीजेपी नेता एच राजा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पेरियार की मूर्ति गिराए जाने की बात कही थी। 

विज्ञापन


तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में मंगलवार रात त्रिपट्टुर कोर्पोरेशन के ऑफिस में रखी हुई पेरियार की मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की गई। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से एक का संबंध बीजेपी से बताया जा रहा है। पेरियार की मूर्ति तोड़ने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया गया है। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन


 
मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया, उनमें से बीजेपी से संबंधित शख्स को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष तमिलिसै सौदरराजन ने आर मुत्थुरमन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तमिलनाडु पुलिस ने मुत्थुरमन को पेरियार की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





आपको बता दें, इससे पहले एच राजा ने सोशल मीडिया पर पेरियार की मूर्ति गिराने की धमकी दी थी। उन्होंने लिखा था कि लेनिन कौन है, भारत का उनसे क्या रिश्ता है? वामपंथियों का भारत से क्या रिश्ता है। आज लेनिन की प्रतिमा को गिराया गया कल ईवीआर राजास्वामी (पेरियार) की प्रतिमा को गिराया जाएगा। 

तनाव के बीच तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है।  
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed