{"_id":"5b1705f44f1c1ba96e8b67da","slug":"after-karnataka-election-petrol-increased-to-rs-3-80-in-16-days-and-reduced-60-paise-in-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव के बाद 16 दिन में पेट्रोल पर बढ़े थे 3.80 रुपये, सात दिन में घटाए गए सिर्फ 60 पैसे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव के बाद 16 दिन में पेट्रोल पर बढ़े थे 3.80 रुपये, सात दिन में घटाए गए सिर्फ 60 पैसे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Jun 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
Petrol-Diesel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार 16 दिन में पेट्रोल के दाम 3.80 रुपये और डीजल के 3.38 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। इसके बाद 30 मई से 5 जून तक पेट्रोल के दाम में महज 60 पैसे, जबकि डीजल में 43 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है।
मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे और डीजल में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। दिल्ली में पेट्रोल 77.83 रुपये और डीजल 68.88 रुपये प्रति लीटर बिका। कटौती के बाद भी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 85.65 रुपये और डीजल की 73.33 रुपये प्रति लीटर रही। कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल अभी भी 80 रुपये से ऊपर बना हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 80.47 रुपये और डीजल 71.43 रुपये प्रति लीटर बिका। चेन्नई में पेट्रोल 80.80 रुपये और डीजल की कीमत 72.72 रुपये प्रति लीटर रही।
चार महानगरों में कीमतें
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 77.83 68.88
कोलकाता 80.47 71.43
मुंबई 85.65 73.33
चेन्नई 80.80 72.72
(कीमतें रुपये प्रति लीटर में हैं।)